40 की उम्र में मां बनेंगी कश्मीरा, दूसरे धर्म में की थी शादी

मनोरंजन

40 की उम्र में मां बनेंगी कश्मीरा, दूसरे धर्म में की थी शादी

31 अगस्त 2026 को 09:10 am बजे
40 की उम्र में मां बनेंगी कश्मीरा, दूसरे धर्म में की थी शादी

टेलीविजन और फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस कश्मीरा ईरानी मां बनने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. वो 40 की उम्र में अपने पहले बेबी का वेलकम करेंगी.

एक्ट्रेस ने मॉम-डैड लिखी एक कूल फोटो शेयर की, और कैप्शन में बताया कि ये उनका हालिया स्टेटस है. साथ ही हैशटैग के साथ लिखा- जल्द आनेवाला है.

कश्मीरा की दी गुड न्यूज ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि दोस्तों को भी बेहद खुश कर दिया है. सभी कमेंट कर उन्हें बधाई देते दिखे. 

गौहर खान ने उन्हें बधाई देते हुए भगवान से उनकी रक्षा करने की दुआ मांगी तो वहीं रिद्धिमा पंडित, दृष्टि धामी और सुलग्ना ने एक्ट्रेस के लिए चीयर किया. 

कश्मीरा ने फरवरी 2024 में दिल्ली बेस्ड पायलट अक्षत सक्सेना से शादी की थी. पति से मुलाकात उनकी बहन के जरिए हुए थी, दोनों में प्यार हुआ और 7 फेरे लिए. 

कपल ने राजस्थान के रणथम्भौर में रॉयल वेडिंग की थी. इस शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई फेमस सितारे शामिल हुए थे. नकुल मेहता की इस ड्रीमी शादी की कई फोटोज शेयर की थीं. 

कश्मीरा के पति अक्षत पेशे से पायलट हैं, लेकिन अब वो भी एक्टिंग में कदम रख चुके हैं. हाल ही में वो ऑपरेशन सफेद सागर में नजर आए थे. 

वहीं कश्मीरा अंबर-धरा जैसे सीरियल के लिए जानी जाती हैं. वो हाल ही में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा फिल्म में दिलजीत दोसांझ की गाइड बनी नजर आई थीं. 

कश्मीरा अब मां बनने के खूबसूरत एहसास को जीने वाली हैं. फैंस उन्हें खूब दुआएं दे रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे