ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक 47 किलोमीटर तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक 47 किलोमीटर तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

31 अगस्त 2026 को 09:01 am बजे
ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक 47 किलोमीटर तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट तक 47 किलोमीटर तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
पुल‍िस ने दोनों आरोप‍ियों को क‍िया ग‍िरफ्तार.
  • मैनपुरी की छात्रा घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी.
  • नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी.
  • परी चौक पर ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया.

नई द‍िल्ली: राजधानी दिल्ली में चलती बस में नाबाल‍िग छात्रा के साथ दर‍िंदगी की वारदात सामने आई है. ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट की बीच चलती स्लीपर बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा से गैंगरेप किया. घटना 4 अगस्‍त की रात की बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं क्लास में पढ़ती है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई. इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी. छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई.  ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया.

ड्राइवर और कंडक्‍टर ने क‍िया रेप 

आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए.

47 क‍िलोमीटर तक चलती बस में गैंगरेप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बस में खराबी आने के बाद बस को सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए लेकर गए थे. बस की रिपेयरिंग के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे. इसी दौरान परी चौक पर छात्रा उन्हें मिली. परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर बस ने तय किया. बस स्लीपर होने और पर्दे लगे होने के कारण किसी भी राहगीर को बस के अंदर का दिखाई नहीं दिया.

पुल‍िस ने पार्कि‍ंग से आरोप‍ियों को क‍िया ग‍िरफ्तार

घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.  

यह भी पढ़ें-  हिमांशु भाऊ गैंग के 4 गुर्गे कोटा से गिरफ्तार, दिल्ली के आया नगर और द्वारका मोड़ हत्याकांड में थे वांटेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Delhi News, Delhi Nirbhaya Case, Crime In Delhi, Delhi News Latest
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।