49 साल पुराना श्रीदेवी-अनिल कपूर का सुपरहिट गाना, पाकिस्तानी कव्वाली से था इंस्पायर्ड, तीन सिंगर्स ने दी थी आवाज, कहलाई कल्ट

मनोरंजन

49 साल पुराना श्रीदेवी-अनिल कपूर का सुपरहिट गाना, पाकिस्तानी कव्वाली से था इंस्पायर्ड, तीन सिंगर्स ने दी थी आवाज, कहलाई कल्ट

31 अगस्त 2026 को 08:29 am बजे
49 साल पुराना श्रीदेवी-अनिल कपूर का सुपरहिट गाना, पाकिस्तानी कव्वाली से था इंस्पायर्ड, तीन सिंगर्स ने दी थी आवाज, कहलाई कल्ट
49 साल पुराना श्रीदेवी-अनिल कपूर का सुपरहिट गाना, पाकिस्तानी कव्वाली से था इंस्पायर्ड, तीन सिंगर्स ने दी थी आवाज, कहलाई कल्ट
श्रीदेवी-अनिल कपूर का सुपरहिट गाना था पाकिस्तानी कव्वाली की कॉपी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के कई सुपरहिट गाने पाकिस्तानी गानों से इंस्पायर्ड रहे हैं. ऐसा ही एक गाना श्रीदेवी की फिल्म जुदाई का भी है. इस फिल्म में श्रीदेवी अपने पति को बेच देती हैं और खुद ही उसकी दूसरी शादी कराती हैं. लेकिन जब अहसास होता है कि उन्होंने क्या खो दिया तो उन्हें पछताना पड़ता है. इसी मौके पर ये गीत बजता है जो न सिर्फ रूह में उतर जाता है बल्कि टूटे दिल के जज्बात को बखूबी शब्दों में उतारता है. जुदाई फिल्म का ये सदाबहार गाना पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक गाने से इंस्पायर्ड था. 

हम बात कर रहे हैं, "मुझे इक पल चैन न आए" (Mujhe Ek Pal Chain Na Aaye) गाने की. इस गाने को फिल्म जुदाई में अल्का यागनिक, हरिहरण और जसपिंदर नरूला ने गाया है. इसकी धुन और बोल पाकिस्तानी गाने ‘सानू इक पल चैन न आवे' से इंस्पायर्ड है, जिसे मशहूर गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने गाया था. गाने में संगीत 90 के दशक के जानी-मानी संगीतकारों की जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया था और बोल समीर ने लिखे थे. गाना आज भी सुना जाता है और लोग इसे बेहद पसंद करते हैं.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर शुरू में इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे. उन्होंने पारिवारिक दबाव और रिश्ते के समीकरणों के कारण इस फिल्म के लिए मना कर दिया था. लेकिन बाद में बोनी कपूर के कहने पर उन्होंने ये फिल्म की. फिल्म को लेकर पहले कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स कंफ्यूज थे, उनका लगा कि फिल्म नहीं चलेगी. उन्हें डर था कि श्रीदेवी और अनिल कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी इस तरह की कहानी में पसंद नहीं आएगी. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

फिल्म जुदाई में श्रीदेवी और अनिल कपूर के साथ उर्मिला मातोंडकर भी थीं. फिल्म ने दुनिया भर में 28 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसे बनाने में महज 6.30 करोड़ का लागत आई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi Hit Songs, Sridevi Songs List, Sridevi Anil Kapoor Movies, Anil Kapoor Songs, Judai Film
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।