हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत

राष्ट्रीय समाचार

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत

31 अगस्त 2026 को 08:42 am बजे
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण हादसा, उड़े परखच्चे; 4 दोस्तों की मौत
हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार का भीषण एक्सीडेंट.
NDTV
  • हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई और दुर्घटना में चार युवकों की मौत हुई.
  • हादसा सिंभावली थाना क्षेत्र में हुआ जहां दुर्घटनास्थल से थार के परखच्चे उड़ने की तस्वीरें मिलीं.
  • मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई जबकि एक 17 वर्षीय युवक विष्णु घायल हुआ.
हापुड़:

Hapur Thar Accident: यूपी के हापुड़ के एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. बीती रात यहां एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि थार के परखच्चे उड़ गए. इस भीषण हादसे में थार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार 
यह हादसा हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ. हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई है कि उसमें थार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े नजर आ रहे. यह तस्वीर ही साफ कर रही है कि हादसे के बाद थार की रफ्तार कितनी ज्यादा तेज रही होगी.  

इन चार युवकों की मौत, एक युवक जख्मी

हादसे में गाड़ी सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया. सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि शामिल के रूप में हुई है. जबकि 17 वर्षीय विष्णु को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवा दिया है और यातायात सामान्य कर दिया गया था.

भीषण हादसे में थार के उड़े परखच्चे.

भीषण हादसे में थार के उड़े परखच्चे.
Photo Credit: NDTV

भीषण हादसे की शिकार हुई थार दिल्ली नंबर की है.

भीषण हादसे की शिकार हुई थार दिल्ली नंबर की है.
Photo Credit: NDTV

मृतकों की पहचान और हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Road Accident, Hapur Accident, Hapur Accident Video, Thar Accident, Thar Accident News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।