सावन व्रत के लिए साबूदाने की 4 टेस्टी रेसिपी, स्वाद के साथ सेहत भी
सावन व्रत के लिए साबूदाने की 4 टेस्टी रेसिपी, स्वाद के साथ सेहत भी

Sawan Vrat Recipes: सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है जोकि 28 अगस्त तक रहेगा। इस महीने लगभग हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल आता है कि सावन में क्या खाना चाहिए? लेकिन अब आपको यह नहीं सोचना पड़ेगा. नीचे बताई गईं इन 5 रेसिपी को आप बिना ज्यादा मेहनत किए बना सकते हैं. चलिए बिना देरी किए जान लेते हैं कौन सी हैं वो 5 डिशेस.
सावन में क्या बनाएं घर पर | Sawan Special Dishes
साबूदाना खिचड़ी
अगर आप सावन में व्रत रख रहे हैं, तो साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं. ये डिश भीगे हुए साबूदाने, भूनी हुई मूंगफली, हरी मिर्च और हल्के मसालों से तैयार की जाती है और देसी घी में भूनकर बनाई जाती है. ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि खाने में भी हल्की है. आप चाहें तो इसके ऊपर ताजा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर भी इसका मजा ले सकते हैं.

Sawan Vrat Recipes: सावन में क्या बनाएं.
साबूदाना खीर पॉप्सिकल्स
अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो सावन के महीने में इस डिश को जरूर ट्राई करें. पहले साबूदाना खीर को गुलाब जल और ड्राई फ्रूट्स से बनाया जाता है और फिर ठंडी करने के बाद आइस-पॉप मोल्ड्स में भरकर जमाया जाता है, जिससे ये पॉप्सिकल्स की शेप ले लेते हैं.

सावन स्पेशल डिशेज
साबूदाना भेल
कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो आप साबूदाना, उबले आलू के टुकड़ों, भूनी हुई मूंगफली और हरी मिर्च को मिलाकर इस भेल को तैयार कर सकते हैं, इसमें नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर इसका स्वाद दोगुना कर सकते हैं.

साबूदाना रेसिपी
साबूदाना डोसा
पहले साबूदाना, सामा के चावल और दही को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें. अब एक तवे पर इसे सुनहरा होने तक पकाएं और फिर नारियल की चटनी के साथ खाएं. अगर आप लाइट और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें.

Sawan Somwar Vrat Food.
इसे भी पढ़ें: 30 दिन खाली पेट भीगे अंजीर खाने से क्या हुआ? लड़की ने बताया अनुभव
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सावन व्रत में साबूदाना क्यों खाया जाता है?
साबूदाना जल्दी ऊर्जा देने वाला फलाहारी खाद्य पदार्थ माना जाता है.
व्रत में साबूदाने से क्या-क्या बना सकते हैं?
साबूदाना खिचड़ी, वड़ा, खीर, भेल और डोसा जैसी कई डिश बनाई जा सकती हैं.
क्या साबूदाना डोसा व्रत में खाया जा सकता है?
हां, सामक चावल और साबूदाने से बना डोसा व्रत में खाया जा सकता है.
साबूदाना खिचड़ी को नॉन-स्टिकी कैसे बनाएं?
साबूदाने को सही मात्रा में भिगोकर और अतिरिक्त पानी निकालकर पकाएं.
सावन व्रत में सबसे लोकप्रिय साबूदाना रेसिपी कौन सी है?
साबूदाना खिचड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली व्रत रेसिपी मानी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें