चढ़ावा चोरी: आरोपियों के रिश्तेदार भी जांच के दायरे में, एक्शन में SIT

धर्म

चढ़ावा चोरी: आरोपियों के रिश्तेदार भी जांच के दायरे में, एक्शन में SIT

01 अगस्त 2026 को 09:52 am बजे
चढ़ावा चोरी: आरोपियों के रिश्तेदार भी जांच के दायरे में, एक्शन में SIT

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर एसआईटी(SIT) जांच तेजी से चल रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नई एसआईटी और सक्रिय हो गई है. अब आरोपियों के रिश्तेदारों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा.

राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नई एसआईटी तेजी से जांच कर रही है. डीआईजी  (DIG) सोमेन वर्मा और एसएसपी (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर इस जांच की अगुवाई कर रहे हैं.

इस मामले में आरोपियों के रिश्तेदारों समेत 200 लोगों को नोटिस जारी किए गए. अब आरोपियों के रिश्तेदारों को भी जांच के दायरे में लाकर मामले में हर पहलू से जांच होगी.

यह भी पढ़ें: 360 डिग्री वाले सीसीटीवी, वीडियोग्राफर और नई टीम... राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का पूरा सिस्टम बदल गया

फिलहाल एसआईटी सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है. दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जा रहा है. जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है. अयोध्या के बाहर रहने वाले लोगों को भी जांच के दायरे में लाया गया है.

इस मामले को लेकर संसद में भी गतिरोध जारी है. संसद में शुक्रवार को इस मामले को लेकर हंगामा हुआ. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को इस मामले को उठाने के लिए संसद परिसर में प्रदर्शन किया था. वह पुजारी की वेशभूषा में थे और कथित रूप से सबसे चंदा मांग रहे थे. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस दौरान वहां पहुंचे थे.

इस मामले पर प्रदर्शन करते हुए पप्पू यादव ने कहा, 'हिंदू धर्म और सनातन पर सिर्फ RSS का अधिकार नहीं है. हिंदू धर्म मेरा है, सनातन मेरा है. इन लोगों ने पूरे देश के मंदिरों से सब कुछ हड़प लिया. हम देश की 100 करोड़ सनातन मानने वाली आबादी की आवाज उठा रहे हैं.' इस मामले को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पप्पू यादव पर हमला किया था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे