5 दिन... 5 IPO, निवेश के लिए पैसे रखें तैयार, देखें A toZ डिटेल
5 दिन... 5 IPO, निवेश के लिए पैसे रखें तैयार, देखें A toZ डिटेल

अगर आप आईपीओ मार्केट में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इस हफ्ते आपको दनादन मौके मिलने वाले हैं. दरअसल, पांच कारोबारी दिनों में पांच कंपनियों के IPO ओपन होने जा रहे हैं और ये सभी कुल 7400 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने के लिए ओपन होंगे. इनमें डेयरी कंपनी मिल्की मिस्ट से लेकर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी शिपरॉकेट के आईपीओ शामिल हैं. आइए जानते हैं इनके प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज तक A To Z डिटेल. (Photo: AI Generated)
पहला IPO: Dhoot Transmission सप्ताह के पहले दिन सोमवार को आईपीओ मार्केट में ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनी धूत ट्रांसमिशन अपना आईपीओ ओपन कर रही है. इसका साइज 3067 करोड़ रुपये है और इसके तहत कंपनी 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.52 करोड़ से ज्यादा शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी. कंपनी ने प्राइस बैंड 829-871 रुपये तय किया है और लॉट साइज 17 शेयरों का है. इसके 12 अगस्त तक पैसे लगाए जा सकेंगे और BSE-NSE पर इसकी लिस्टिंग 17 अगस्त को होगी. (Photo: ITG)
दूसरा IPO: Molbio Diagnostics पहले कारोबारी दिन सिर्फ धूत ट्रांसमिशन का ही नहीं, बल्कि एक और इश्यू ओपन होने जा रहा है. अक्टूबर 2000 में बनी Molbio Diagnostics Limited एक ग्लोबल पॉइंट-ऑफ-केयर (POC) मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी है, जो संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों के लिए तेज जांच करने वाले सॉल्यूशंस मुहैया कराती है. इस आईपीओ का साइज 940 करोड़ रुपये है और इसका प्राइस बैंड 768-807 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इसमें भी निवेशकों को 12 अगस्त तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. इसका लॉट साइज 18 शेयरों का है. (Photo: ITG)
तीसरा IPO: Milky Mist Dairy Food इस हफ्ते ओपन होने वाला अगला आईपीओ डेयरी कंपनी का है. मिल्की मिस्ट डेयरी फूड ओपन मार्केट से 1553 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपना आईपीओ लॉन्च कर रही है, जो 11 से 13 अगस्त तक ओपन रहेगा. इसका प्राइस बैंड 133-140 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि लॉट साइज 107 शेयरों का है यानी किसी भी निवेशक को कम से कम 14,980 रुपये का निवेश करना होगा. कंपनी के शेयरों का स्टॉक मार्केट डेब्यू 18 अगस्त को होगा. (Photo: ITG)
चौथा IPO: Shiprocket अपकमिंग आईपीओ लिस्ट में अगला नाम 2011 में शुरू हुई Shiprocket का है, जो एक भारतीय ई-कॉमर्स इनेबलमेंट कंपनी है. यह MSMEs, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स और बड़े रिटेलर्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस मैनेज करने और बढ़ाने में मदद के लिए सॉल्यूशंस देती है. Shiprocket IPO के तहत कंपनी 1617 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसके लिए प्राइस बैंड 92-97 रुपये तय किया गया है, वहीं लॉट साइज 154 शेयरों का निर्धारित है. कंपनी 10 रुपये की फेसवैल्यू वाले 16 करोड़ से ज्यादा शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी. इसकी लिस्टिंग के लिए 19 अगस्त की तारीख तय की गई है. (Photo: ITG)
चौथा IPO: Milky Mist Dairy Food इस हफ्ते ओपन होने वाला आखिरी आईपीओ Behari Lal Engineering Ltd का इश्यू है और ये भी 12 अगस्त को खुलने के बाद 14 अगस्त को क्लोज होगा. 1995 में शुरू हुई बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड एक इंटीग्रेटेड आयरन और स्टील बनाने वाली कंपनी है. इसके आईपीओ का साइज 302 करोड़ रुपये है और कंपनी ने प्राइस बैंड 271-285 रुपये तय किया है. 52 शेयरों के लॉट साइज के मुताबिक, किसी भी निवेशक को कम से कम 14,820 रुपये का निवेश करना होगा. (Photo: ITG)
(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें