बिना रगड़े 5 मिनट में साफ होगा गंदा माइक्रोवेव, आसान है तरीका

राजनीति

बिना रगड़े 5 मिनट में साफ होगा गंदा माइक्रोवेव, आसान है तरीका

01 सितंबर 2026 को 07:31 am बजे
बिना रगड़े 5 मिनट में साफ होगा गंदा माइक्रोवेव, आसान है तरीका

How To Clean Microwave: माइक्रोवेव में दिन में कई बार खाना गर्म किया जाता है. खाना गर्म करते समय अक्सर सॉस, तेल या खाने के छींटे अंदर की दीवारों पर चिपक जाते हैं. कुछ दिनों बाद यही गंदगी इतनी जम जाती है कि पूरा माइक्रोवेव बुरी तरह से गंदा दिखने लगता है. इसे साफ करने के लिए खूब रगड़ना पड़ता है. लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है. माइक्रोवेव को जोर-जोर से रगड़ने से उसके अंदर स्क्रैच पड़ सकते हैं. अगर आप भी माइक्रोवेव साफ करने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको माइक्रोवेव की सफाई का सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं. इस तरीके में माइक्रोवेव को आप बिना किसी झंझट और बहुत ही कम समय में साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है, बल्कि पानी, डिश सोप और नींबू जैसी घर में मौजूद चीजों से ही काम चल सकता है. चलिए जानते हैं क्या है माइक्रोवेव को साफ करने का सबसे आसान हैक. सबसे पहले एक बाउल में लें पानी इसके लिए सबसे पहले माइक्रोवेव-सेफ बाउल लें और उसमें करीब 2 कप पानी डालें. अब इसमें 1 चम्मच डिश सोप और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं. अगर नींबू का रस नहीं है तो नींबू की कुछ स्लाइस भी पानी में डाल सकते हैं.

5 मिनट तक माइक्रोवेव करें अब इस बाउल को माइक्रोवेव के अंदर रखें और हाई पावर पर करीब 5 मिनट तक चलाएं. गर्म होने पर पानी से भाप बनेगी, जो माइक्रोवेव के अंदर की दीवारों पर जमी चिकनाई और सूखे खाने के दागों को ढीला करने में मदद करेगी.

तुरंत दरवाजा न खोलें 5 मिनट पूरे होने के बाद माइक्रोवेव का दरवाजा तुरंत न खोलें. इसे 2 से 3 मिनट तक बंद रहने दें. इस दौरान अंदर बनी भाप जमी हुई गंदगी को और सॉफ्ट करने में मदद करेगी.

अब बिना ज्यादा मेहनत के करें सफाई कुछ मिनट बाद दरवाजा खोलें और एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े या पेपर टॉवल से माइक्रोवेव के अंदर की दीवारों को पोंछ दें. ढीली हुई गंदगी आसानी से निकल सकती है, इसलिए आपको ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे