बंगाल: बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, सो रहे थे लोग, 6 की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय समाचार

बंगाल: बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, सो रहे थे लोग, 6 की दर्दनाक मौत

17 अगस्त 2026 को 08:23 am बजे
बंगाल: बीरभूम के होटल में लगी भीषण आग, सो रहे थे लोग, 6 की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सोमवार सुबह तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. होटल में सुबह करीब 4 बजे आग लगी.

बताया जा रहा है कि सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि आग उस समय शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जब कई लोग सो रहे थे. हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

पश्चिम बंगाल: बीरभूम के एक होटल में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत की खबर। आजतक संवाददाता अनुपम मिश्र दे रहे हैं अधिक जानकारी #ATVideo #Super8 #WestBengal #Birbhum | @anupammishra777 @PoojaSharma_ps_ pic.twitter.com/p8cXczRAy6

इस बीच स्थानीय लोगों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें: नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर काशी से देवघर तक गूंजा 'हर-हर महादेव', श्रद्धालुओं की भारी भीड़

इस बीच सोमवार को बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली का तार गिरने से अचानक भगदड़ मच गई.

इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी मिली है और 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाके के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच राहत और बचाव कार्य जारी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे