7 साल छोटे क्रिकेटर की बनी दुल्हन, डांस फ्लोर पर झूमी एक्ट्रेस
7 साल छोटे क्रिकेटर की बनी दुल्हन, डांस फ्लोर पर झूमी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस चार्ली चौहान अपनी लाइफ का नया और सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू कर चुकी हैं. उन्होंने 7 अगस्त को क्रिकेटर रमनदीप सिंह संग शादी की.
दोनों की सीक्रेट वेडिंग ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. कपल ने गुरुद्वारे में इंटीमेट वेडिंग की. जहां परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे.
चार्ली ने अब इंस्टा पर रिसेप्शन की तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें न्यूली वेड कपल के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आता है.
दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं. लहंगे में सजी धजी चार्ली की खूबसूरती से उनके पति रमनदीप के लिए भी नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.
कपल ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है. वो स्माइल करते हुए कैंडिड पोज देते नजर आए. फैंस ने उनकी जोड़ी को मेड फॉर ईच अदर बताया है.
एक फोटो में रमनदीप परफेक्ट जेंटलमैन की तरह चार्ली का हैवी लहंगा संभालते हुए दिखे. ताकि एक्ट्रेस को स्टेज तक चलने में कोई दिक्कत ना हो.
कपल ने साथ में डांस भी किया. रमनदीप की खुशी देखने लायक थी. वहीं चार्ली ने भी इस पल को खूब एंजॉय किया. वो साथ में जमकर नाचे.
रमनदीप ने डांस फ्लोर पर चार्ली का हाथ थामा और झूमने लगे. कपल ने फैमिली के साथ डिनर किया. सभी ने ये पल एंजॉय किया.
शादी और रिसेप्शन, अपने दोनों की फंक्शन में चार्ली स्टनिंग ब्राइड लगी हैं. रमनदीप संग उनकी जोड़ी को यूजर्स ने एडोरेबल कहा है. रमनदीप एक्ट्रेस से उम्र में 7 साल छोटे हैं.
चार्ली और रमनदीप की लव स्टोरी 8 साल पुरानी है. दोनों ने 8 सालों तक अपनी डेटिंग जर्नी को सबसे छिपाकर रखा. उन्हें साथ देखकर फैंस खुश हैं.
रमनदीप से पहले चार्ली ने एक्टर कुंवर अमर को डेट किया था. उनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट थी. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका.
सबसे खास बात ये है कि कुंवर और चार्ली रिश्ता टूटने के बाद भी अच्छे दोस्त हैं. कुंवर ने एक्ट्रेस को शादी की ढेरों बधाई दी है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें