हमीरपुर में बच्चों के प्रदर्शन का बड़ा असर, गांव दौड़े पहुंचे अधिकारी

खेल

हमीरपुर में बच्चों के प्रदर्शन का बड़ा असर, गांव दौड़े पहुंचे अधिकारी

13 अगस्त 2026 को 09:18 am बजे
हमीरपुर में बच्चों के प्रदर्शन का बड़ा असर, गांव दौड़े पहुंचे अधिकारी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला प्रशासन ने चंदूपुर ग्राम पंचायत में कलेक्ट्रेट प्रदर्शन के अगले ही दिन आला अधिकारियों को मौके पर भेजकर पक्की सड़क निर्माण कराने की प्रक्रिया बेहद तेज कर दी है. आजादी के बाद से अब तक पक्की सड़क न बनने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसी समस्या से तंग आकर स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार हंगामा और प्रदर्शन किया था.

'आजतक' पर खबर प्रमुखता से दिखाई जाने के बाद तुरंत बाद एडीएम राकेश कुमार, सदर एसडीएम, खनिज अधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की पूरी टीम ग्राम पंचायत चंदूपुर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें- अब 3 शहरों में Gen-अल्फा का प्रदर्शन, दो जगह तुरंत मान ली गईं मांगें

एक दर्जन से अधिक आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जर्जर स्थिति का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य शुरू कराने की आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया. एडीएम राकेश कुमार ने बताया कि जर्जर सड़क की समस्या को दूर करने के लिए जल्द से जल्द निर्माण प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी.

इससे पहले चंदूपुर और आसपास के गांवों से सैकड़ों स्कूली बच्चे और ग्रामीण हाथों में तिरंगा झंडा लेकर 5 किलोमीटर लंबी 'तिरंगा यात्रा' निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राएं स्कूल का रास्ता बनवाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए सीधे डीएम गेट पर धरने पर बैठ गए थे. मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स के बीच एसडीएम और सीओ सदर ने मोर्चा संभाला था. बच्चों का यह अनोखा संघर्ष अब रंग ला रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे