न स्प्रेडशीट, न 9 टू 5 का झंझट! सिर्फ गले लगाने और ऑनलाइन प्यार ढूंढवाने के मिलते हैं लाखों

राष्ट्रीय समाचार

न स्प्रेडशीट, न 9 टू 5 का झंझट! सिर्फ गले लगाने और ऑनलाइन प्यार ढूंढवाने के मिलते हैं लाखों

04 अगस्त 2026 को 10:29 am बजे
न स्प्रेडशीट, न 9 टू 5 का झंझट! सिर्फ गले लगाने और ऑनलाइन प्यार ढूंढवाने के मिलते हैं लाखों

सालों तक लोग इसी भ्रम में थें कि अच्छी नौकरी के लिए बहुत पढ़ाई करनी होती है, डिग्री लेनी होती है और 9 से 5 की जॉब करनी होती है. लेकिन अब करियर और जॉब मार्केट दोनों ही बदल गए हैं. लोग अपनी रुचि और खास स्किल के दम पर नए-नए क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जो न केवल उन्हें सुकून दे रहा बल्कि अच्छे पैसे भी दे रहा है. अगर आपको भी आम नौकरी पसंद नहीं है, तो कुछ ऐसे अनोखे करियर भी हैं जो काम और पसंद दोनों को जोड़ते हैं. ये भले ही अलग लगें, लेकिन आज इनकी मांग बढ़ रही है.

अजनबियों के लिए मैसेज लिखना भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ऑनलाइन डेटिंग घोस्टराइटर ठीक यही काम करते हैं. वे ग्राहकों को डेटिंग प्रोफाइल बनाने, शुरुआत में मैसेज भेजने और डेटिंग ऐप्स पर बातचीत जारी रखने में मदद करते हैं.इसके उनकी अच्छी कमाई होती है.

आज लोग मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं, इसलिए डिजिटल डिटॉक्स कोच की मांग बढ़ रही है. ये कोच लोगों को फोन का इस्तेमाल कम करने, टेक्नोलॉजी के साथ सही संतुलन बनाने और बेहतर लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करते हैं.

यह एक वास्तविक काम है, जिसमें लोग ग्राहकों को बिना किसी रोमांटिक जुड़ाव के गले लगाकर आराम और इमोशनल सहारा देते हैं. इस काम में भरोसा, सहमति और सही सीमाओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.

अगर आपको स्वाद और खाने-पीने की चीजों के बारे में रूचि रखते हैं, तो सोमेलियर एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है. इसमें अलग-अलग पेय पदार्थों की जानकारी और उन्हें परोसने की कला सिखाई जाती है. बता दें कि सोमेलियर टेस्टर के रूप में काम करते हैं. यह रेस्तरां, होटल और ग्राहकों को वाइन के चयन और परोसने के बारे में सलाह देते हैं.

पालतू जानवरों के खाने की गुणवत्ता और स्वाद जांचने का काम भी एक करियर के विकल्पों में शामिल है. ये विशेषज्ञ खाने की बनावट, गंध और सामग्री की जांच करते हैं, ताकि पालतू जानवरों के लिए बेहतर और सुरक्षित भोजन तैयार किया जा सके.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे