Amazon-Flipkart की फ्रीडम सेल शुरू, फोन से TV तक, 80% तक का ऑफ
Amazon-Flipkart की फ्रीडम सेल शुरू, फोन से TV तक, 80% तक का ऑफ

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल की शुरुआत हो चुकी है. जहां ऐमेजॉन इंडिया पर ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू हो चुकी है, वहीं फ्लिपकार्ट पर फ्रीडम सेल अर्ली मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है.
दोनों ही ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बंपर डील्स मिल रही हैं, जहां पर स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, स्मार्ट टीवी, एयर कंडिशनर (AC) और कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स के ढेरों आइटम सस्ते दाम में मिलते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Amazon-Flipkart पर बैंक ऑफर्स के तहत मैक्सिमम 10 परसेंट तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल किया जा सकता है. हालांकि दोनों ही प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग कार्ड के साथ अलग शर्ते रखी हैं. ऐमेजॉन इंडिया पर 10 परसेंट तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसमें मैक्सिमम 8750 रुपये तक का ऑफ मिलेगा.
ऐमेजॉन इंडिया पर सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra को सबसे कम दाम में खरीदा जा सकता है. यह शुरुआती कीमत 89,999 रुपये हो सकती है, जिसमें बैंक ऑफर को शामिल किया है.
Samsung Galaxy S25 Ultra एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है, जिसमें कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, S पेन का सपोर्ट और 5000mAh की बैटरी दी गई है.
ऐमेजॉन इंडिया पर लाइव हुई सेल के दौरान सेल बैनर को लिस्ट किया है, जिसमें बताया है कि Samsung Galaxy A56 5G को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. सेल के दौरान हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus N6x को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. सेल में और भी कई फोन मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: Google, Vivo, Xiaomi: अगस्त में लॉन्च होंगे ये 7 बड़े स्मार्टफोन्स, खरीदने से पहले चेक करें ये लिस्ट
Amazon-Flipkart सेल के दौरान मोबाइल असेसरीज पर भी बंपर ऑफर मिल रहे हैं. सेल के दौरान मैक्सिमम 80 परसेंट तक का फायदा उठा सकते हैं और इस कैटेगरी के अंदर मोबाइल चार्जर, TWS, पावर बैंक आदि को खरीदा जा सकेगा.
ऐमेजॉन इंडिया पर जारी सेल के दौरान Xiaomi के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को 48 परसेंट तक के ऑफ टैग के साथ लिस्ट किया है.
Amazon-Flipkart सेल के दौरान एयर कंडीशनर (AC) को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. यहां बैंक ऑफर के तहत डिस्काउंट मिल रहा है. सेल के दौरान 0.8 Ton से लेकर कई बड़े कैपिसिटी वाले AC खरीदें जा सकते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें