ATC बिल्डिंग में लगी आग, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप- VIDEO

राजनीति

ATC बिल्डिंग में लगी आग, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप- VIDEO

18 अगस्त 2026 को 09:50 am बजे
ATC बिल्डिंग में लगी आग, कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप- VIDEO

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के खुले हिस्से में मंगलवार तड़के आग लग गई. आग करीब 4 बजे लगी. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट फायर सर्विस हरकत में आ गई. शुरुआत में एयरपोर्ट अथॉरिटी के 2 दमकल मौके पर पहुंचे, बाद में एक और दमकल को भी लगाया गया.

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर जल्द काबू पा लिया गया और फ्लाइट ऑपरेशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. कूलिंग ऑपरेशन और एहतियाती कदम करीब सुबह 6 बजे तक जारी रहे. एयरपोर्ट निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि आग खुले हिस्से तक सीमित रही और एटीसी या मौसम विभाग के उपकरणों को कोई नुकसान नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: मुंबई के होटल में चौथी मंजिल तक पहुंची आग, धुएं से भरी बिल्डिंग! फंसे लोग

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आग एटीसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के एक्सटेंडेड ओपन टैरेस एरिया में लगी थी. एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि करीब 4am पर कर्मचारियों ने चिंगारी और लपटें देखीं, जिसके बाद एक दमकल को तुरंत मौके पर भेजा गया.

इसके बाद एयरपोर्ट परिसर के फायर स्टेशन से 2 और दमकल गाड़ियां ऑपरेशन में शामिल हुईं. तीनों गाड़ियों ने करीब दो घंटे तक काम किया, तब जाकर आग पूरी तरह काबू में आई.

अधिकारियों ने बताया कि आग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के खुले हिस्से तक ही सीमित रही. इससे एटीसी के जरूरी कामकाज पर असर नहीं पड़ा. उन्होंने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल का काम ज्यादातर 8th फ्लोर से होता है, जबकि कुछ काम 3rd फ्लोर से भी किया जाता है. इसी वजह से बिल्डिंग के बाकी हिस्सों में काम सामान्य बना रहा.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बड़ा हादसा, होटल में आग लगने से 6 लोगों की हुई मौत

एयरपोर्ट निदेशक विक्रम सिंह ने कहा, आग खुले हिस्से में सीमित रही और कामकाज में कोई बड़ा व्यवधान नहीं आया. उन्होंने यह भी कहा कि दमकलकर्मियों ने जल्दी आग के स्रोत की पहचान कर ली और उसे काबू में कर लिया, इसलिए पूरी बिल्डिंग खाली कराने की जरूरत नहीं पड़ी. उनके मुताबिक शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि स्वतंत्रता दिवस के लिए बिल्डिंग पर लगाई गई सजावटी लड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है. हालांकि आग लगने की सही वजह की जांच अभी चल रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे