Bihar Rojgar Mela Today: नौकरी की तलाश में जाने से पहले कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी रोजगार मेले में एंट्री
Bihar Rojgar Mela Today: नौकरी की तलाश में जाने से पहले कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी रोजगार मेले में एंट्री

Bihar Rojgar Mela 2026: बिहार की राजधानी पटना में आज से रोजगार मेला शुरू हो रहा है. जो कि कुल पांच दिनों तक चलने वाला है. बिहार सरकार का लक्ष्य है कि इस रोजगार मेले से राज्य के 20 हजार युवाओं को नौकरी दी जाए. इस मेले में 50 से अधिक बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने जा रही है. बिहार कौशल विकास मिशन इस मेला का आयोजन कर रहा है. ये मेला पटना के ज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है. इस रोजगार मेले को लेकर बिहार कौशल विकास मिशन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, अगर आप भी अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो एक ऐसे मौके के लिए तैयार हो जाइए जो आपको रोजगार, मार्गदर्शन और नई संभावनाओं से जोड़ेगा. जल्द आ रहा है... मेगा जॉब फेयर – 2026! अपनी तैयारी पूरी रखें, क्योंकि अगला मौका आपके भविष्य की नई कहानी लिख सकता है.
किन युवाओं को मिलेगी एंट्री
अगर आपको लग रहा है कि इस मेले में सीधा आपको एंट्री मिल जाएगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस रोजगार मेले में केवल वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने अपना पंजीकरण करवाया होगा. जिन भी उम्मीदवारों ने समय रहते हुए detjob.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म नहीं भरा होगा, वो इस मेले का हिस्सा नहीं बन सकते हैं.
कौन-कौन से कंपनियां आएंगी
19 अगस्त से 23 अगस्त तक लगने वाले इस मेले में कई सारी कंपनियां आने वाली हैं, जो कि आपको नौकरी के अवसर देंगी. कोटक महिंद्रा बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, ब्लिंकिट, फ्लिपकार्ट, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीटीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह की कंपनी) और रिलायंस रिटेल जैसी कंपनियों में हिस्सा लेंगी. लगभग 20 हजार रिक्तियां को भरा जाएगा. अपना रिज़्यूमे तैयार रखें और जरूरी दस्तावेज के साथ इस रोजगार मेले में पहुंच जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें