'BJP की महिला विधायक ने कहे अपशब्द', सपा नेता का आरोप

राजनीति

'BJP की महिला विधायक ने कहे अपशब्द', सपा नेता का आरोप

14 अगस्त 2026 को 09:33 am बजे
'BJP की महिला विधायक ने कहे अपशब्द', सपा नेता का आरोप

Uttar Pradesh News: इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का अभद्र भाषा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में विधायक गाड़ी में बैठकर कुछ लोगों से बातचीत के दौरान विवादित और गंदी भाषा का प्रयोग करती दिख रही हैं.

यह घटना तब हुई जब सपा के लोहिया वाहिनी कार्यकर्ता और ग्रामीण परशुराम की मूर्ति लगवाने की मांग लेकर पहुंचे थे. सपा नेताओं का आरोप है कि विधायक ने गालियां दीं और बाद में फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया, जबकि विधायक ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है.

विधायक सरिता भदौरिया का कहना है कि सपा कार्यकर्ता बिना पूर्व सूचना के लेटर पैड पर साइन कराने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे. उन्होंने गाड़ी घेरकर बदतमीजी की और उनके यहां एक लड़के के साथ मारपीट भी की. विधायक के मुताबिक, उनकी छवि खराब करने के लिए अधूरा वीडियो पोस्ट किया गया है.

सपा के लोहिया वाहिनी जिला महासचिव रेशु चौधरी और प्रदेश सचिव गोपाल यादव का आरोप है कि विकास कार्य और मूर्ति की मांग करने पर विधायक ने बदतमीजी की. सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस भेजकर लड़कों पर फर्जी मुकदमे और एससी/एसटी एक्ट लगवाया गया है. उन्होंने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे