बाजार का अनहेल्दी नाश्ता छोड़ें! नाश्ते में बनाकर खाएं शकरकंद चाट
बाजार का अनहेल्दी नाश्ता छोड़ें! नाश्ते में बनाकर खाएं शकरकंद चाट

सुबह की शुरुआत अगर किसी पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते से हो तो पूरा दिन ताजगी और एनर्जी से भरा रहता है. लेकिन अक्सर लोग समय की कमी के कारण या तो नाश्ता स्किप कर देते हैं या फिर बाजार का तला-भुना और बासी खाना खा लेते हैं जो सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है. अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा चाहते हैं जो बनाने में आसान हो, खाने में एकदम चटपटा और सेहत के लिए फायदेमंद हो तो शकरकंद की चाट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.
सबसे अच्छी बात ये है कि आप इस चाट को सावन या जन्माष्टमी के व्रत में भी खा सकते हैं. बस आपको इसमें प्याज, टमाटर, नमक और मसाले नहीं डालने हैं. आप हरी मिर्ची, हरा धनिया, नींबू का रस, सेंधा नमक डालकर इस चाट को व्रत के लिए बना सकते हैं.
शकरकंद फाइबर, विटामिन-A, C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. जब इसमें भुने जीरे, चाट मसाले, सेंधा नमक और नींबू का रस मिलाया जाता है तो इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को भा जाता है. आइए जानते हैं इसे महज 10 मिनट में बनाने की बेहद आसान विधि.
सामग्री: शकरकंद: 2-3 मध्यम आकार की (उबली या भुनी हुई)
लाल मिर्च पाउडर या कुटी लाल मिर्च: 1/4 छोटा चम्मच (ऐच्छिक)
अनार के दाने: 2 बड़े चम्मच (गार्निशिंग और क्रंच के लिए)
बनाने की विधि: शकरकंद को अच्छे से धोकर कुकर में 1-2 सीटी आने तक उबाल लें या फिर तवे/ओवन में रोस्ट कर लें. भुनी शकरकंद का स्वाद और सोंधा होता है. आप इसे बिलकुल जरा से तेल में शैलो फ्राई करके भी पका सकते हैं लेकिन इसे डीप फ्राई न करें.
शकरकंद ठंडी होने पर इसका छिलका उतार लें और इसे छोटे-छोटे गोल या चौकोर टुकड़ों में काट लें.
अब एक बाउल में कटी हुई शकरकंद डालें. इसके ऊपर भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, कद्दूकस अदरक, कटी हरी मिर्च और स्वादानुसार काला या सेंधा नमक डालें.
अब इसके ऊपर ताजा नींबू का रस निचोड़ें. नींबू का रस मसालों को शकरकंद पर अच्छे से लपेटने में मदद करता है.
सभी सामग्रियों को चम्मच से अच्छे से मिक्स करें ताकि हर टुकड़े में मसालों और नींबू का स्वाद समा जाए.
ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और अनार के दाने छिड़कें. आपकी गरमा-गरम या हल्की गुनगुनी चटपटी शकरकंद की चाट तैयार है. इसे सुबह नाश्ते में परोसें और स्वाद के साथ सेहत का आनंद लें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें