बिना तंदूर बनाएं मुरथल जैसा आलू पराठा, जानें ढाबे वाला सीक्रेट

राजनीति

बिना तंदूर बनाएं मुरथल जैसा आलू पराठा, जानें ढाबे वाला सीक्रेट

13 अगस्त 2026 को 07:32 am बजे
बिना तंदूर बनाएं मुरथल जैसा आलू पराठा, जानें ढाबे वाला सीक्रेट

Murthal Style Paratha: भारतीयों को नाश्ते में पराठे खाना बहुत पसंद होता है और अगर वो पराठा तंदूरी हो, तो मजा दोगुना हो जाता है. मुरथल के पराठों का नाम सुनते ही आंखों के सामने आता है बड़ा-सा, गरमागरम और मक्खन से लदा पराठा आ जाता है. खासकर जब पराठा आलू का हो, जिसे दही और आम के अचार के साथ तो पैसा वसूल लगता है. लेकिन हर बार मुरथल जाना मुमकिन नहीं होता है. अगर हम कहें कि आपको मुरथल का पराठा खाने के लिए हर बार वहां जाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर भी बिना तंदूर के मुरथल स्टाइल का बड़ा और स्वादिष्ट आलू पराठा बना सकते हैं.

इसकी खास बात ये है कि इसे बेलने की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती. सही तरीके से आटा गूंथा हो और स्टफिंग तैयार हो, तो पराठे को हाथ से ही आसानी से फैलाया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर मुरथल जैसा पराठा बनाने का आसान तरीका.मुरथल स्टाइल आलू पराठे के लिए इंग्रेडिएंट्सआलू की स्टफिंग के लिए

बनाने का तरीका 1. सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ी लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, दरदरा कटा धनिया, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. सभी चीजों को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें.

2. ध्यान रखें कि आलू की स्टफिंग में नमी ज्यादा न हो. सूखी और अच्छी तरह मिक्स की हुई स्टफिंग से पराठा आसानी से तैयार होगा.3. अब करीब 160 ग्राम आटे का बड़ा पेड़ा लें. इस पर थोड़ा सूखा आटा लगाएं और हल्का-सा बेलें. इसे बहुत पतला नहीं करना है, क्योंकि इसमें भरपूर आलू की स्टफिंग भरी जाएगी.

4. अब इसके बीच में तैयार आलू की स्टफिंग रखें. किनारों को उठाकर स्टफिंग को अंदर बंद करें और ऊपर से अच्छी तरह सील कर दें.5. अब तवा अच्छी तरह गर्म कर लें. तैयार स्टफ्ड पेड़े को तवे पर रखें और धीरे-धीरे हाथों से बाहर की तरफ फैलाएं. मुरथल के पराठे अपने बड़े साइज के लिए मशहूर हैं, इसलिए इसे थोड़ा बड़ा फैलाने से घबराएं नहीं.6. अगर आटा सही तरीके से गूंथा गया है और स्टफिंग बहुत गीली नहीं है, तो पराठे को बेलन की जरूरत के बिना भी हाथ से आसानी से फैलाया जा सकता है.7. पराठे को फैलाने के बाद इसकी ऊपरी सतह पर थोड़ा पानी लगाएं और बचा हुआ सूखा आटा हल्के हाथ से झाड़ दें. अब इसे तवे पर किनारे से लेकर बीच की तरफ धीरे-धीरे पकाएं.8. जब नीचे की तरफ हल्के गोल्डन निशान आने लगें, तो पराठे को पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंकें.

9. पराठा अच्छी तरह सिक जाए तो इसके ऊपर भरपूर मक्खन लगाएं. थोड़ा मक्खन घुमाकर पूरे पराठे पर फैलाएं और इसे हल्का-सा चूर-चूर कर लें. इससे पराठे की परतें खुलेंगी और इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.10. गरमागरम मुरथल स्टाइल आलू पराठे को आम के अचार और ठंडी दही के साथ परोसें. घर पर बना यह बड़ा, कुरकुरा और मक्खन वाला पराठा आपको मुरथल के ढाबे का स्वाद जरूर याद दिलाएगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे