'मेरी पूरी बॉडी में टांके, पत्नी ICU में...', पिटबुल हमले में घायल अंकित की आपबीती

राजनीति

'मेरी पूरी बॉडी में टांके, पत्नी ICU में...', पिटबुल हमले में घायल अंकित की आपबीती

13 अगस्त 2026 को 09:14 am बजे
'मेरी पूरी बॉडी में टांके, पत्नी ICU में...', पिटबुल हमले में घायल अंकित की आपबीती

"हम तो बस किराए का एक मकान देखने गए थे, लेकिन जैसे ही गेट की कुंडी खुली, अंदर से यमदूत बनकर निकले पिटबुल कुत्ते ने हम पर हमला कर दिया..." यह आपबीती है पटियाला के घुम्मन नगर में पिटबुल के जानलेवा हमले का शिकार हुए पीड़ित अंकित सभरवाल की.

मंगलवार शाम के समय एक प्रॉपर्टी डीलर के बुलावे पर नया घर देखने पहुंचे अंकित और उनकी पत्नी शिफाली को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में उनकी जिंदगी अस्पताल के बिस्तर पर सिमट जाएगी. इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अंकित सभरवाल ने अपनी आपबीती सुनाते हुए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है. अंकित ने कहा, "मैं अपनी पत्नी के साथ प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर शाम को किराए का घर देखने घुम्मन नगर गया था. जैसे ही हमने मेन गेट का कुंडा खोला, अंदर मौजूद पिटबुल कुत्ते ने बिना संभलने का मौका दिए सीधे हम पर हमला कर दिया. कुत्ते ने सबसे पहले मेरी पत्नी को निशाना बनाया और उसे बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया. उसकी दोनों बाजुओं और जांघों पर गहरा नुकसान हुआ है और उसे तुरंत मेजर सर्जरी करानी पड़ी. वह अभी भी डॉक्टर की देखरेख  में है."

यह भी पढ़ें: पटियाला में घर देखने पहुंचे कपल पर पिटबुल का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, वीडियो वायरल

CCTV फुटेज में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर अंकित ने आगे बताया, "मैं अपनी पत्नी को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गया, जिससे मेरे पैर, बैक और पूरे शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं और जगह-जगह टांके आए हैं. वह कुत्ता इतना खूंखार था कि अपने मालिक के चिल्लाने और रोकने पर भी नहीं रुका. अगर आसपास के लोग लाठियां लेकर न दौड़ते, तो वह हमारी गर्दन फाड़ देता और हमें जिंदा न छोड़ता. हमें सिर्फ और सिर्फ सख्त कानूनी कार्रवाई और इंसाफ चाहिए."

घटना के वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे पिटबुल अचानक दोनों पर टूट पड़ता है. चीख-पुकार सुनकर घर से एक महिला हाथ में डंडा लेकर बाहर आती है और कुत्ते को मारने की कोशिश करती है, लेकिन हिंसक हो चुका पिटबुल पीछे हटने के बजाय नोचता रहता है. इसके बाद आसपास के दो-तीन स्थानीय नागरिक डंडे लेकर पहुंचते हैं और भारी मशक्कत के बाद घायल दंपति को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाते हैं.

पटियाला में आक्रामक नस्ल के कुत्तों पर लगेगा बैन इस गंभीर घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष है. मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि शहर में पिटबुल जैसी खतरनाक और आक्रामक नस्ल के कुत्तों को पालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की आगामी हाउस मीटिंग में इस संबंध में विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सिक्योरिटी के लिए रखा था, मगर बीमार मालकिन का मुंह ही चबा गया पिटबुल!

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित अंकित सभरवाल के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और लापरवाही बरतने वाले कुत्ता मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे