लिफ्ट के अंदर काट ले पालतू कुत्ता, तो इलाज की जिम्मेदारी किसकी होगी?
लिफ्ट के अंदर काट ले पालतू कुत्ता, तो इलाज की जिम्मेदारी किसकी होगी?

कुत्ते के काटने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. कई मामलों में लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, जबकि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में पीड़ित की मौत तक हो जाती है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि अगर किसी अपार्टमेंट, सोसाइटी या लिफ्ट में किसी पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी. साथ ही, यदि पीड़ित की कोई गलती न हो और फिर भी कुत्ता काट ले, तो उसके इलाज का खर्च कौन उठाएगा? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो यहां जानिए कि कुत्ते के काटने की स्थिति में कानूनी तौर पर जिम्मेदारी किस पर बनती है.
पालतू कुत्ता अगर काट ले, तो इलाज कराएगा मालिक
अगर आपको किसी पालतू कुत्ते ने काट लिया है, तो सामान्य रूप से टॉर्ट कानून के तहत इसकी जिम्मेदारी कुत्ते के मालिक की मानी जाती है. भले ही मालिक की ओर से प्रत्यक्ष लापरवाही न हुई हो, फिर भी कुत्ते के काटने से हुई चोट या नुकसान के लिए उसे उत्तरदायी ठहराया जा सकता है.
हालांकि, इसके कुछ अपवाद भी हैं. उदाहरण के लिए अगर पीड़ित ने कुत्ते को उकसाया हो या वह बिना अनुमति किसी की निजी संपत्ति में घुसा हो, तो मालिक की जिम्मेदारी सीमित हो सकती है. घटना की परिस्थितियों और स्थान के आधार पर उत्तरदायित्व एक या अधिक कानूनी प्रावधानों के तहत तय किया जा सकता है, जिसे आप इन 3 प्वॉइंट्स में समझ सकते हैं-
1. सख्त दायित्व कानून के तहत कुत्ते के काटने या घायल करने पर, भले ही मालिक की कोई गलती न हो, उसकी जिम्मेदारी तय की जा सकती है.
2. एक निवाला मुफ्त नियम के तहत अगर मालिक को पहले से कुत्ते के खतरनाक होने की जानकारी नहीं थी, तो कुछ मामलों में उसे 1 बार कुत्ते के काटने के जुर्माने में छूट मिल सकती है या फिर कुछ अन्य राहत मिल सकती है.
3. अगर मालिक की लापरवाही, जैसे कुत्ते को खुला छोड़ना, हादसे का कारण बनती है तो वह उत्तरदायी होगा.
किन अपवादों में मालिक नहीं होता है जिम्मेदार?
अधिकांश मामलों में यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति किसी निजी संपत्ति में प्रवेश करता है और उस दौरान कुत्ता उस पर हमला कर देता है, तो कुत्ते के मालिक को उत्तरदायी नहीं माना जाता. हालांकि, यदि कुत्ता किसी ऐसे व्यक्ति को काटता है जो कानूनी रूप से संपत्ति पर मौजूद है, जैसे डिलीवरी एजेंट, कर्मचारी या घर आया कोई मेहमान, तो ऐसी स्थिति में चोट या नुकसान की जिम्मेदारी कुत्ते के मालिक की हो सकती है.
क्या है मुआवजा?
कुत्ता अगर काट ले, तो घायल व्यक्ति को कुत्ते का मालिक निम्न मुआवजा दे सकता है जैसे-
- इलाज का खर्चा
- अगर कुत्ते ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, तो उसे सही कराना.
- किसी तरह की खोई हुआ चीजें वापस देना, इत्यादि.
ये भी पढ़ें - कुत्ता काट ले तो सबसे पहले क्या करना चाहिए? रेबीज से बचने के लिए जान लें ये 6 जरूरी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें