गांजा पीकर बैन हुआ ये क्रिकेटर, वापसी पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल

गांजा पीकर बैन हुआ ये क्रिकेटर, वापसी पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

21 अगस्त 2026 को 09:02 am बजे
गांजा पीकर बैन हुआ ये क्रिकेटर, वापसी पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

40 साल पहले आज ही के दिन 21 अगस्त, 1986 को क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा किसी को भी नहीं था. क्रिकेट जगत के सबसे महान ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले इंग्लैंड के सर इयान बॉथम ने आज ही के दिन गांजा का सेवन स्वीकार करने के कारण बैन के बाद क्रिकेट फील्ड में वापसी कर कमाल कर दिया था.

बॉथम ने 'द ओवल' में न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी की और अपनी पहली ही गेंद पर ब्रूस एडगर का विकेट लेकर 355 टेस्ट विकेटों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की.

जिसके बाद ग्राहम गूच ने मशहूर वाक्य कहा, 'तुम्हारी स्क्रिप्ट कौन लिखता है?' यह विकेट लेने के बाद उन्होंने डेनिस लिली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, और इसके तुरंत बाद उन्होंने जेफ क्रो को LBW आउट किया और अपना 356वां विकेट लिया.

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में फिर दिखा सौरव गांगुली वाला सेलिब्रेशन, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर मनाया जीत का जश्न, VIDEO

बैन से वापसी कर रहे इयान बॉथम ने डेनिस लिली का रिकॉर्ड तोड़ दिया और उस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

दरअसल, 1986 में इयान बॉथम ने एक अखबार के कॉलम में स्वीकार किया कि उन्होंने मारिजुआना (गांजा) का सेवन किया था, जिसके कारण क्रिकेट अधिकारियों ने उन्हें 63 दिनों के लिए बैन कर दिया गया था.

इस बैन के कारण वह इंग्लैंड के कई टेस्ट और वनडे मैचों से बाहर रहे. गांजा पीने के कारण बैन... और फिर वापसी की पहली ही गेंद से इतिहास! इयान बॉथम की यह कहानी आज भी क्रिकेट की सबसे चर्चित कमबैक स्टोरीज में गिनी जाती है.

यह भी पढ़ें: भारत से हार के बाद श्रीलंकाई टीम को ट्रिपल झटका... दूसरे टेस्ट से 2 स्टार बाहर, एक पर सस्पेंस

टेस्ट आंकड़े  मैच: 102 रन: 5,200 शतक/अर्धशतक: 14 शतक और 22 अर्धशतक उच्चतम स्कोर: 208 रन औसत: 33.55

विकेट: 383  सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (पारी): 8/34पारी में  5 विकेट (5-wicket hauls): 27 बार

यह भी पढ़ें: क्रिकेट में नो हैंडशेक, हॉकी में 'भाईचारा'? पाकिस्तान मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने क्या किया

वनडे आंकड़े  मैच: 116 रन: 2,113 अर्धशतक: 9 उच्चतम स्कोर: 79 रन औसत: 23.21 विकेट: 145  सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 4/31

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे