मलाइका से जलती हैं सिद्धू की पत्नी? बोलीं- वो पैसा कमा रही

राष्ट्रीय समाचार

मलाइका से जलती हैं सिद्धू की पत्नी? बोलीं- वो पैसा कमा रही

09 अगस्त 2026 को 11:16 am बजे
मलाइका से जलती हैं सिद्धू की पत्नी? बोलीं- वो पैसा कमा रही

नवजोत सिंह सिद्धू और मलाइका अरोड़ा लोकप्रिय रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11'  में एक साथ जज के रूप में नजर आए थे. इसके अलावा कपिल शर्मा शो पर भी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी. रियलिटी शोज पर सिद्धू कई बार मलाइका से फ्लर्ट करते दिखे. अब सिद्धू की वाइफ नवजोत कौर सिद्धू ने मलाइका को लेकर बात की है. जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड डीवा को लेकर क्या कहा.

मलाइका से जलती हैं सिद्धू की वाइफ? कनेक्ट के पॉडकास्ट पर नवजोत कौर सिद्धू ने अपने संघर्ष, परिवार और मलाइका अरोड़ा को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि मैं मलाइका की दीवानी हूं. अकेले लेडी ने स्टैंड किया अपनी लाइफ को. उसको नहीं पसंद आया, तो उससे मूवआउट किया. मूवआउट करके उसने अपना कमाया. उसने अपनी बॉडी पर काम किया. वो पैसा कमा रही है. उसको नहीं पसंद आया, तो वो फ्री रहकर, दारू पीकर आराम से रह सकती थी.

नवजोत कहती हैं कि मलाइका आती है, तो सिद्धू मलाइका मैम बोलते हैं. मैं कहती हूं कि मुझे कभी बोला है ऐसे? उनसे कहा गया कि वहां मलाइका मैम बोलने के पैसे मिलते हैं. इस पर वो हांमी भरती दिखीं.

पति की मुरीद हैं नवजोत  नवजोत कौर सिद्धू कहती हैं कि भगवान अगर किसी को पति देना, तो सिद्धू जैसा देना. इससे बड़ी दुआ मैं किसी को नहीं दे सकती. मतलब उस बंदे में मैं कोई कमी नहीं निकाल सकती. वो इतने सिंपल हैं कि लोगों की पहचान नहीं कर पाते. क्योंकि हमने कभी झूठ सीखा ही नहीं है. हम उसको उस फेस वैल्यू पर ले लेते हैं, जिस पर वो आया है. आज कल आपको पता है कि ड्रामबाजे बहुत हैं. वो अपने लेवल के बंदों के साथ नहीं बैठते हैं. उनको थोड़ी सी चापलूसी पसंद है.

नवजोत कौर सिद्धू ने जिस तरह मलाइका और अपने पति के बारे में खुलकर बोला. वो सुनकर हर कोई उनका फैन हो गया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे