आटा में मिलाएं ये चीज, हर बनेंगी फूली-फूली पूड़ी, रणवीर बरार ने बताया

राजनीति

आटा में मिलाएं ये चीज, हर बनेंगी फूली-फूली पूड़ी, रणवीर बरार ने बताया

09 अगस्त 2026 को 11:27 am बजे
आटा में मिलाएं ये चीज, हर बनेंगी फूली-फूली पूड़ी, रणवीर बरार ने बताया

Soft Puri Tips: अक्सर ऐसा होता है कि पूड़ियां तलते समय वो कुछ ही देर में पिचक जाती हैं और कड़क हो जाती हैं जिन्हें देखकर लगता है कि मानो वो बासी हों. जबकि ढाबे और रेस्टोरेंट में मिलने वाली पूड़ियां ठंडी होने पर भी नरम और गुब्बारे जैसी फूली रहती हैं. सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार ने अपने एक वीडियो में बताया था कि सही पूड़ी बनाने की असल ट्रिक आटा गूंधने की तकनीक और उसमें मिलाई जाने वाली कुछ खास चीजों में छिपी होती है. अगर आप आटा गूंधते समय कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर लें तो आपकी हर पूड़ी रुई जैसी सॉफ्ट बनेगी और फूली-फूली रहेंगी. यहां हम आपको उन्हीं की रेसिपी से फूली-फूली और परफेक्ट पूड़ियां बनाने की ट्रिक बता रहे हैं.

ढाबा स्टाइल पूड़ी बनाने के ट्रिक्स पानी की जगह गुनगुने दूध का इस्तेमाल

अगर आप रुई जैसी नरम पूड़ी बनाना चाहते हैं तो आटा गूंधते समय पानी की जगह आधे पानी और आधे गुनगुने दूध का इस्तेमाल करें. दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन आटे के फाइबर को सॉफ्ट बनाते हैं जिससे पूड़ियां मक्खन जैसी नरम बनती हैं.

आटा गूंधते वक्त 1 कप आटे में 1 चम्मच ताजा दही या ताजी मलाई मिलाएं. इससे आटा बेहद मुलायम होता है और पूड़ियां काफी समय तक फ्रेश रहती हैं.

आटा गूंधने के तुरंत बाद उसका पराठा, रोटी-पूड़ी नहीं बनाना चाहिए. आटे को गीले सूती कपड़े से ढककर 11 से 15 मिनट के लिए रेस्ट दें. इससे ग्लूटन एक्टिवेट होता है और बेलते समय रोटी-पूड़ी फटती नहीं हैं.

अगर आप पूड़ी को खस्ता बनाना चाहते हैं तो 2 कप गेहूं के आटे में 2 बड़े चम्मच सूजी और 1 चम्मच बेसन मिलाएं. सूजी पूड़ी को घंटों तक फूला हुआ और खस्ता बनाए रखती है जबकि बेसन से बेहतरीन रंग और स्वाद आता है.

पूड़ी का आटा हमेशा रोटी के आटे से सख्त होना चाहिए. ढीला आटा तेल ज्यादा सोखता है और पूड़ियां तुरंत पिचक जाती हैं.

आटा गूंधने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और उसमें चुटकी भर चीनी मिला दें. चीनी तलते समय पूड़ी को हलवाई जैसा सुंदर सुनहरा/गोल्डन रंग देती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे