रक्षाबंधन का वो गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया इतना खास, फैंस ने कहा- गाना दिल में रहेगा

मनोरंजन

रक्षाबंधन का वो गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया इतना खास, फैंस ने कहा- गाना दिल में रहेगा

21 अगस्त 2026 को 06:18 am बजे
रक्षाबंधन का वो गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया इतना खास, फैंस ने कहा- गाना दिल में रहेगा
रक्षाबंधन का वो गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया इतना खास, फैंस ने कहा- गाना दिल में रहेगा
रक्षाबंधन का वो गाना, जो दिल छू जाएगा, शब्दों में उतरा भाई-बहन का प्यार
youtube
नई दिल्ली:

रक्षाबंधन का त्योहार आते ही भाई-बहन के रिश्ते, बचपन की शरारतें और भावुक कर देने वाली यादें ताजा हो जाती हैं. हिंदी सिनेमा भी इस खास रिश्ते को पर्दे पर उतारने में कभी पीछे नहीं रहा है. ऐसे में एक बार फिर एक ऐसा गाना चर्चा में है, जिसकी धुन सुनते ही भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट महसूस होने लगती है. इस गाने को बॉलीवुड की दो बेहद सुरीली आवाजों ने मिलकर सजाया है. एक तरफ अरिजीत सिंह की दिल छू लेने वाली आवाज है, तो दूसरी ओर श्रेया घोषाल की मिठास. ये गाना है 'धागों से बांधा.'

भाई-बहन के रिश्ते की भावुक कहानी कहता है गाना

'धागों से बांधा' रक्षाबंधन फिल्म का गाना है, जो भाई-बहन के बीच के प्यार और जुड़ाव को खूबसूरती से सामने रखता है. गाने के बोल सुनते हुए महसूस होता है कि राखी सिर्फ कलाई पर बंधा एक धागा नहीं, बल्कि जिंदगीभर साथ निभाने वाले रिश्ते की निशानी है. इस गाने के शब्दों पर गौर फरमाएं:

कच्चे धागों का ये रिश्ता
बन जाता है बचपन से
मरते दम तक साथ निभाए
बांध के रक्षा बंधन सेबॉलीवुड म्यूज़िक

धागों से बांधा
एहसास दिल के रिश्ते का
रिश्ता ये अपना रब्ब की रुबाई

मैं रहूँ ना मैं तेरे बिना
तू रहे ना तू मेरे बिना
मैं रहूँ ना मैं तेरे बिना
तू रहे ना तू मेरे बिना

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज इस गाने की भावनाओं को और गहरा बना देती है. दोनों की गायकी का अंदाज ऐसा है कि गाने की हर लाइन रिश्ते की यादों और अपनापन का एहसास कराती है.

ये भी पढ़ें: 52 साल बाद भी धर्मेंद्र का ये गाना दिखाता है बहन का भाई के लिए प्यार, रक्षाबंधन पर सुनते हैं एवरग्रीन सॉन्ग

इस गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है, जबकि इसके दिल को छू लेने वाले बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. संगीत और शब्दों के इस मेल ने गाने को एक ऐसा भावुक रंग दिया है, जो त्योहार के माहौल के साथ आसानी से जुड़ जाता है.

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी ने बढ़ाया इमोशनल कनेक्शन

रक्षाबंधन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते और परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है. इसके अलावा फिल्म में सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, सहजमीन कौर और दीपिका खन्ना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देती हैं. फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है. 

ये भी पढ़ें- तारक मेहता के जेठालाल से लेकर बबीता जी ने न्यूयॉर्क में मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीडियो में तिरंगा फहराते आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhaago Se Bandha Song, Rakshabandhan Songs, Akshay Kumar, Bollywood
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।