'मां ने दूध पिलाया है तो हराकर दिखाओ', मेरठ में सपा विधायक की चुनौती

राजनीति

'मां ने दूध पिलाया है तो हराकर दिखाओ', मेरठ में सपा विधायक की चुनौती

18 अगस्त 2026 को 10:15 am बजे
'मां ने दूध पिलाया है तो हराकर दिखाओ', मेरठ में सपा विधायक की चुनौती

मेरठ जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के किठौर विधायक शाहिद मंजूर ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं और स्थानीय माफियाओं को सीधे चुनाव में हराकर दिखाने की खुली चुनौती दे डाली. इस बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र के सियासी हलकों में राजनीतिक चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं.

कार्यक्रम के दौरान मंच से बोलते हुए किठौर विधायक शाहिद मंजूर काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने अपने भाषण में दूध और जमीन के कारोबार से जुड़े माफियाओं को ललकारते हुए कहा, "जितने दूध के माफिया हैं, जितने जमीन के माफिया हैं, सब आओ. सब इकट्ठे होकर जोर लगाओ. तुम्हारी मां ने दूध पिलाया है, तो मुझे हराओ, आओ सामने मैदान में."

विधायक शाहिद मंजूर ने विरोधियों पर हमला जारी रखते हुए उन्हें 'चोर-उचक्का' तक कह दिया. मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कुछ चोर उचक्के हर इलेक्शन में मेरे खिलाफ लड़ते हैं, अबके और सही, आओ मैदान में. तुम पिछली बार भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, उससे पहले भी मेरे खिलाफ थे, आओ जितना जोर लगा सकते हो लगाओ."

15 अगस्त के मंच से विधायक के इस प्रकार तीखे और तल्ख तेवर देखने को मिले. उनके इस संबोधन का वीडियो बनते ही इंटरनेट पर शेयर होने लगा. चुनावी मैदान में आकर मुकाबला करने की इस सीधी ललकार और तीखे बयान के बाद अब मेरठ की राजनीति में बयानबाजी और चर्चाएं गर्म हैं.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे