शादीशुदा एक्टर्स का हीरोइनों संग अफेयर, फिर हुआ दर्दनाक ब्रेकअप

मनोरंजन

शादीशुदा एक्टर्स का हीरोइनों संग अफेयर, फिर हुआ दर्दनाक ब्रेकअप

18 अगस्त 2026 को 08:23 am बजे
शादीशुदा एक्टर्स का हीरोइनों संग अफेयर, फिर हुआ दर्दनाक ब्रेकअप

भोजपुरी सिनेमा के रंगीन पर्दे पर जब सितारे उतरते हैं तो सीटियां और तालियां बजना लाजमी है. लेकिन पर्दे की चकाचौंध, गानों और सुपरहिट फिल्मों के पीछे एक दूसरी ही दुनिया बसती है. इंडस्ट्री के कई टॉप शादीशुदा एक्टर्स हीरोइनों संग अपने अफेयर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. 

अब शादीशुदा भोजपुरी एक्टर्स के अफेयर्स के चर्चे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' शो में काजल राघवानी ने भोजपुरी स्टार्स को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. 

काजल का दावा है कि वो शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग रिश्ते में थीं, लेकिन खेसारी ने उन्हें धोखा दिया है. वहीं, दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अफेयर का हिंट भी काजल ने दिया है. आइए जानते हैं कि किस एक्टर का नाम किस हसीना के साथ जुड़ चुका है.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का पावरस्टार कहा जाता है. शादीशुदा पवन सिंह के एक समय पर भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह संग अफेयर के चर्चे थे. दोनों की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट थी, रियल लाइफ में भी उतनी ही सुर्खियों में रही.   

उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ अफेयर में बदल गई थी. लेकिन जब पवन सिंह ने अचानक दूसरी शादी की, तो यह रिश्ता एक दर्दनाक मोड़ पर आकर टूटा गया था.

निरहुआ और आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. लेकिन उनका नाम आज भी  भोजपुरी की नंबर वन हीरोइन आम्रपाली दुबे संग जुड़ता है. फिल्मों में उनकी जोड़ी को 'सुपरहिट की गारंटी' माना जाता है. दोनों ने एक साथ दर्जनों फिल्में की हैं. सोशल मीडिया से लेकर अवॉर्ड शो तक, निरहुआ और आम्रपाली हमेशा एक-दूसरे के साथ ही नजर आते हैं.

भोजपुरी बवाल शो में भी दोनों का खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है. काजल राघवानी ने शो में दावा किया है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे रिश्ते में हैं. हालांकि, उन दोनों ने हमेशा एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया. 

भोजपुरी के 'ट्रेंडिंग स्टार' खेसारी लाल यादव अपनी मेहनत और सादगी के लिए जाने जाते हैं. शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद उनका नाम लंबे समय तक एक्ट्रेस काजल राघवानी से जुड़ता रहा. खेसारी और काजल की जोड़ी ने भोजपुरी को कई रिकॉर्डतोड़ गाने और फिल्में दीं. उनकी ऑन-स्क्रीन ट्यूनिंग देखकर गॉसिप के गलियारों में दोनों के अफेयर के चर्चे आम हो गए थे.   

लेकिन फिर उनका दर्दनाक ब्रेकअप हो गया. काजल ने इंटरव्यूज में खुलकर खेसारी के बर्ताव पर सवाल उठाए, वहीं खेसारी ने भी काजल पर पलटवार किया. अब भोजपुरी बवाल शो में भी काजल ने खेसारी को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. 

खेसारी और आकांक्षा पुरी काजल राघवानी से दूरियों के बाद खेसारी लाल यादव का नाम टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जुड़ रहा है. म्यूजिक वीडियो और प्रोजेक्ट्स में साथ काम करने के दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी. दोनों ने कई इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं. उनकी जोड़ी चर्चा में बनी रहती है. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे