'अंदर जाएगा तो बाहर नहीं आएगा', ओरी ने समय रैना को दी धमकी

राष्ट्रीय समाचार

'अंदर जाएगा तो बाहर नहीं आएगा', ओरी ने समय रैना को दी धमकी

29 अगस्त 2026 को 07:40 am बजे
'अंदर जाएगा तो बाहर नहीं आएगा', ओरी ने समय रैना को दी धमकी

'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 का नया एपिसोड आ गया है, जिसमें ओरी, अर्चना पूरन सिंह, निशांत सूरी और शेरोन वर्मा शामिल हैं. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट ये एपिसोड काफी वायरल हो रहा है. (Photo: YT/Samay Raina)  

शो के दौरान, ओरी ने मजाक में कहा कि वह एपिसोड की शूटिंग के लिए लंदन से आए हैं और पहली बार ऐसे पैनल पर हैं, जहां उनके अलावा वह किसी को नहीं जानते. (Photo: YT/Samay Raina)

समय मजाक करते हुए दर्शकों से कहते हैं, 'आज तो मैं इसे बहुत परेशान करूंगा.' बाद में समय रैना, ओरी से कहते हैं कि एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बनना चाहते हैं, और अब वह बन गए हैं.  (Photo: YT/Samay Raina)

कॉमेडियन समय रैना ने कहा, 'इससे पता चलता है कि जहां चाह है, वहां 'गे' (gay) है.' ये सुनने के बाद ओरी गुस्सा हो गए. (Photo: YT/Samay Raina)

ओरी ने समय को चेतावनी देते हुए कहा, 'जिन लोगों को मैं जानता हूं, अगर तुम उनके चक्कर में अंदर गए, तो इस बार बाहर नहीं आ पाओगे. सावधान रहो! अपनी औकात में रहो.'

समय ने जवाब दिया, 'कहां डालेगा? वंतारा में?' इस पर ओरी ने कहा, 'वहां बंदरों को ही रखा जाता है.' उन्होंने आगे कहा, 'तुम वहां बेहतर जिंदगी जीओगे, तुम्हें ये सब बकवास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.' (Photo: YT/Samay Raina)

खैर, लेटेस्ट एपिसोड का अंत अगले एपिसोड के एक छोटे से प्रोमो के साथ हुआ, जिसमें राखी सावंत नजर आएंगी. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे