'मर्दों की मर्दानगी...', कृति के एड में ब्रालेट पहनने पर भड़के 'रामायण के लक्ष्मण'

राष्ट्रीय समाचार

'मर्दों की मर्दानगी...', कृति के एड में ब्रालेट पहनने पर भड़के 'रामायण के लक्ष्मण'

29 अगस्त 2026 को 08:45 am बजे
'मर्दों की मर्दानगी...', कृति के एड में ब्रालेट पहनने पर भड़के 'रामायण के लक्ष्मण'

कृति सेनन का रक्षाबंधन एड विवादों के बाद भले ही हटा दिया गया है. लेकिन इसपर छिड़ी बहस अभी भी जारी है. ब्रालेट पहनकर ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधने पर कोई कृति को फटकार रहा है, तो कोई एक्ट्रेस के सपोर्ट में आवाज उठा रहा है. अब धार्मिक सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने राखी एड में कृति के रिवीलिंग कपड़ों पर अपनी राय सामने रखी है.

सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कृति के एड को बायकॉट करने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा- हमारे त्योहार, हमारे पर्व या हमारे फेस्टिवल...भले ही हम जो चाहें वो कह लें...इनके साथ हमारी भावनाएं, हमारे रिश्ते, हमारे संस्कार और हमारी संस्कृति जुड़ी हुई है. इन सबका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है.

सुनील लहरी ने ये भी बताया कि मर्द की असली मर्दानगी किस चीज में है. उन्होंने आगे कहा- जैसे पिछले दिनों एक रक्षाबंधन के विज्ञापन को एकजुट होकर जिस तरह से बहिष्कार किया गया. उसकी मैं बहुत सराहना और सम्मान करता हूं. हम सब मर्दों की असली मर्दानगी नारी की रक्षा करने में है. हम सबको उनका रक्षक होना चाहिए...भक्षक नहीं. वो सम्मानीय हैं, पूजनीए हैं.

वीडियो के साथ सुनील लहरी ने कैप्शन में लिखा- हमारे त्योहार हमारी संस्कृति और भावनाएं हैं. पिछले दिनों एकजुट होकर रक्षाबंधन के विज्ञापन का जो बहिष्कार किया वो सम्मान्नीय है. रक्षाबंधन के पावन पर्व की आप सभी को शुभकामनाएं और बधाई.

बता दें कि बीते दिनों कृति सेनन रक्षाबंधन के लिए स्पेशली तैयार किए गए जूलरी ब्रांड के एड में नजर आईं. एड में वो ब्रालेट स्टाइल में ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती हुई नजर आई थीं. राखी के पावन पर्व के मौके पर रिवीलिंग कपड़े पहनने पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. कंगना रनौत ने भी कृति के लुक पर निशाना साधा था. विवाद को बढ़ता देख ब्रांड ने सभी प्लेटफॉर्म से एड हटा दिया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे