'भगवान ने यही लिखा है' टूटे रिश्तों पर बोले तेज प्रताप, हुए इमोशनल
'भगवान ने यही लिखा है' टूटे रिश्तों पर बोले तेज प्रताप, हुए इमोशनल

भोजपुरी सितारों से सजा 'भोजपुरी बवाल' शो सुर्खियां बटोर रहा है. पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और निरहुआ जैसे सितारों के साथ शो में तेज प्रताप यादव का जलवा देखने को मिल रहा है. रियलिटी शो पर तेज प्रताप ने उनके माता-पिता के साथ रिश्ते पर भी बात की. तेज प्रताप ने साफ कहा कि उनके लिए माता-पिता सबसे अहम हैं. आइए जानते हैं कि तेज प्रताप अपने दिल में कौन सा दर्द छिपाए हुए हैं.
इमोशनल हुए तेज प्रताप 'भोजपुरी बवाल' में जब शुभांकर मिश्रा ने तेज प्रताप से उनके माता-पिता के साथ रिश्ते पर सवाल किए, तो तेज प्रताप ने उनके लिए माता-पिता सबसे जरूरी हैं. उनसे पूछा गया कि 'मां से बड़े बेटे का रिश्ता अलग होता है', जिस पर तेज प्रताप ने 'हां' कहा. फिर जब सवाल पिताजी के बारे में आया, तो तेज प्रताप ने कहा कि पिताजी से भी रिश्ता अलग और खास है.
A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)
तेज प्रताप से पूछा गया कि आपका और आपके पिता जी का रिश्ता गहरा दिखता है. आप में लालू जी वाली झलक दिखती है. वो कहते हैं कि दिखना चाहिए. कौन बेटा नहीं चाहता कि वो आगे चलकर अपने पिता की तरह बने. हम भी चाहते हैं कि हम अपने पिता की तरह बनें. उनसे पूछा गया कि आपको तकलीफ होता है आप घर से अलग रहते हो. उन्होंने कहा कि भगवान ने यही लिखा है तो यही होगा. विधाता ने जो लिखा है वो होगा. इसमें हम और आप कुछ नहीं कर सकते हैं.
शो के दूसरे प्रोमो में तेज प्रताप होस्ट को अपने गांव लेकर पहुंचते हैं. गांव के लोगों ने तेज प्रताप का शानदार वेलकम किया. इसके बाद उन्होंने गाय का दूध निकाला. गन्ने का जूस निकाला. पान भी खाया. तेज प्रताप के लिए जुटी भीड़ बता रही है कि बिहार में उनका जलवा है. उनकी बातों और हावभाव से ये भी पता चला कि वो अपने अंदर कई दर्द छिपाए हुए हैं.
हालांकि, तेज प्रताप भले ही परिवार से अलग हो चुके हैं, लेकिन बिहार के सैकड़ों लोगों के रूप में उन्हें बड़ा परिवार मिल चुका है. तेज प्रताप जनता की सेवा की सेवा करके खुश हैं. 'भोजपुरी बवाल' में उनकी रियल पर्सनैलिटी को काफी पसंद किया जा रहा है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें