दिल्ली के सरिता विहार इलाके में नाले में गिरने से युवक की मौत, जलजमाव के कारण हुआ हादसा

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में नाले में गिरने से युवक की मौत, जलजमाव के कारण हुआ हादसा

08 अगस्त 2026 को 12:16 pm बजे
दिल्ली के सरिता विहार इलाके में नाले में गिरने से युवक की मौत, जलजमाव के कारण हुआ हादसा
दिल्ली के सरिता विहार इलाके में नाले में गिरा युवक, तेज बहाव में बहा, 22 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं
युवक अंकित की फाइल फोटो और वो पुलिया जहां हुआ हादसा.
NDTV

Delhi Waterlogging: दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या विकराल नजर आ रही है. इस बीच सरिता विहार इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. सरिता विहार इलाके में नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर शाम का है. नाले में गिरने से जान गंवाने वाले युवक की पहचान 20 साल के अंकित के रूप में हुई है. अंकित बिहार का रहने वाला बताया जाता है. वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी किया करता था. 

मिली जानकारी के अनुसार कल नोएडा से वापस लौटकर आने के बाद वह सरिता विहार इलाके में नाले में गिर गया. लोगों का कहना है कि अंकित नाले से कूदकर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान पैर फिसल गया और नाले में गिर गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई.

नाले के तेज बहाव में बहा युवक

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा दिल्ली के सरिता विहार इलाके के आली विहार स्थित प्रिंका कैंप से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां 18 वर्षीय युवक अंकित नाले में गिरकर लापता हो गया. बताया जा रहा है कि अंकित ऑफिस से अपने घर लौट रहा था, तभी नाले के पास बनी पुलिया से गुजरते वक्त वह तेज बहाव वाले पानी में गिर गया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के बाद नाले में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था. नाले का बहाव भी इतना तेज था कि हादसे के बाद युवक को तलाशना बचाव दल और गोताखोरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया.

हादसे के 22 घंटे बाद भी शव नहीं मिला

हादसे को करीब 22 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक अंकित का शव बरामद नहीं हो पाया है. गोताखोरों और बचाव दल की टीमें लगातार नाले में तलाशी अभियान चला रही हैं और युवक को ढूंढने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

अंकित के पिता के मुताबिक, हादसे के बाद परिवार ने भी अपने स्तर पर बेटे को काफी तलाशने की कोशिश की. मौके के आसपास उसका बैग मिला, लेकिन अंकित का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद बचाव दल और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई.

सबसे बड़ी चुनौती नाले का तेज बहाव है. तेज पानी के कारण गोताखोरों को नाले के अंदर उतरने और लगातार आगे बढ़कर तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बावजूद इसके बचाव दल लगातार ऑपरेशन में जुटा हुआ है.

जिस पुलिया के पास हुआ यह हादसा, वहां से लोगों की खूब होती आवाजाही

जिस पुलिया के पास यह हादसा हुआ, वहां से स्थानीय लोगों की अक्सर आवाजाही होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ जाता है और ऐसे में यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है.

अब सवाल सिर्फ अंकित को तलाशने का नहीं, बल्कि इस तरह की जगहों पर सुरक्षा इंतजामों का भी है. आखिर ऐसी पुलिया के आसपास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं हैं? क्या लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए कोई व्यवस्था की गई थी? और क्या बारिश के दौरान बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने यहां कोई वैकल्पिक रास्ता या सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की?

फिलहाल परिवार की नजरें बचाव दल पर टिकी हैं. 22 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अंकित का अभी तक कोई पता नहीं चला है. गोताखोर लगातार कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द युवक को तलाशकर उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके.

(सरिता विहार से वसीम फिरोज की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें - दिल्ली की बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, प्रगति मैदान से छतरपुर तक भारी बारिश, 7 डिग्री तक गिरा पारा, गुरुग्राम में आज IMD का रेड अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Waterlogging, Delhi Waterlogging News, Delhi Waterlogging Situation, Delhi Waterlogging Heavy Rain, Drain Accident
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।