मुंबई हमले के साजिशकर्ता अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, इस्लामाबाद में अनजान जगह पर खाया था खाना

राष्ट्रीय समाचार

मुंबई हमले के साजिशकर्ता अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, इस्लामाबाद में अनजान जगह पर खाया था खाना

10 अगस्त 2026 को 06:50 am बजे
मुंबई हमले के साजिशकर्ता अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, इस्लामाबाद में अनजान जगह पर खाया था खाना
मुंबई हमले के साजिशकर्ता अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, इस्लामाबाद में अनजान जगह पर खाया था खाना
इस्लामाबाद में मस्जिद के गेट पास अचानक गिरकर हुई मौत (File Photo)
  • लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर सईद अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थियों में मौत.
  • वह किसी अनजान जगह पर खाना खाया था, उसके बाद मस्जिद पहुंचने से पहले ही गेट के पास गिर गया.
  • अब्दुल सईद मुंबई अटैक के साजिशकर्ताओं में से एक था.

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा के एक सीनियर कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. रिपोर्ट मुताबिक, मौत के वक्त वह एक मस्जिद के पास था. 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की साजिश में शामिल सईद अब्दुल अजीज की 8 अगस्त को पाकिस्तान की राजधानी में एक मस्जिद के गेट के पास गिरकर मौत हो गई. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद पहुंचने से कुछ देर पहले अब्दुल अजीज ने किसी अनजान जगह पर खाना खाया था. मस्जिद के गेट पर पहुंचते ही बाद वह अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

अब्दुल अजीज के मौत के पीछे की असली वजह अभी पता नहीं चल सकी है. स्थानीय प्रशासन ने जहर दिए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया है.

LeT का जरूरी हिस्सा था अब्दुल अजीज!

कारी सईद अब्दुल अजीज, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक अहम सदस्यों में से एक था. उसने 26/11 मुंबई हमले समेत कई आतंकी हमलों की योजना बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी.

संगठन के अंदर, वह एक खास डिवीजन को संभालता था. यह डिवीजन जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिवारों के लिए आर्थिक मदद का इंतजाम करने और उनसे लगातार संपर्क बनाए रखने का काम करता था. उसकी अचानक मौत ने क्षेत्रीय खुफिया जानकारों का ध्यान खींचा है. 

ये भी पढ़ें: 26/11 हमला: वो काली रात, जब गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गई थी मुंबई, यूं चला था घटनाक्रम...

एक अनजान जगह पर अब्दुल अजीज के खाना खाने और उसके बाद अचानक जमीन पर गिरने के बीच के समय को देखते हुए, जान-बूझकर जहर दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं, जानकारों का कहना है कि किसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

अब तक 30 से ज्यादा लश्कर आतंकी ढेर!

हाल ही में पहली बार पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने खुद कबूल किया कि अज्ञात हमलावर ने पाकिस्तान में लश्कर के क़रीब 30 आतंकियों को मौत के घाट उतारा है. दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी रिजवान हनीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया.

वीडियो में वह दावा करता है कि पिछले 3 से 4 साल के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हमारे संगठनों के कई लोग मारे गए. पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद में लश्कर-ए-तैयबा के 30 से ज्यादा सदस्य अज्ञात हमलावर के हाथों मारे गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, 26 11 Attack, 26 11 Mumbai Attack, Lashkar A Taiba, Islamabad
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।