बाघ के हमले में किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राष्ट्रीय समाचार

बाघ के हमले में किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

29 अगस्त 2026 को 06:40 am बजे
बाघ के हमले में किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जंगली जानवर के हमले में 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. वहीं, किसान की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा देने के साथ ही गांव के लोगों की जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

केले की रखवाली के दौरान किया हमला एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि शांतिनगर गांव निवासी मुंशी प्रसाद मंगलवार रात करीब 8 बजे अपने केले के खेत की रखवाली करने गए थे. इसी दौरान खेत में घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया. बाघ के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

जब काफी देर तक मुंशी प्रसाद घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ उन्हें तलाशने के लिए खेत की ओर गए. वहां किसान का खून से लथपथ शव मिला. शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों में भी आक्रोश फैल गया.

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ और तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही हैं. उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जंगली जानवरों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए. ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने में हुई देरी पर भी नाराजगी जताई.

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रामनगर तिराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी. उन्होंने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर सड़क खाली कराई.

पूरनपुर के सर्कल ऑफिसर विधि भूषण मौर्य ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. वन विभाग की टीम भी मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद ग्रामीणों में बाघ को लेकर भय का माहौल है और वे खेतों में जाने से भी डर रहे हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे