बिना पानी-खाद के भी नहीं सूखेंगे ये पौधे, छोटी बालकनी बनेगी हरी-भरी

राजनीति

बिना पानी-खाद के भी नहीं सूखेंगे ये पौधे, छोटी बालकनी बनेगी हरी-भरी

21 अगस्त 2026 को 08:19 am बजे
बिना पानी-खाद के भी नहीं सूखेंगे ये पौधे, छोटी बालकनी बनेगी हरी-भरी

आजकल फ्लैट की छोटी सी बालकनी हो या फिर घर के आगे बचा छोटा सा हिस्सा, लेकिन उसे खूबसूरत और हरा-भरा बनाने का शौक हर किसी को होता है. सभी लोग अपने घर की बालकनी में गमलों में खूब सारे पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं. ये पौधे देखने में जितने सुंदर लगते हैं, इनकी देखभाल करना उतना ही मुश्किल होता है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर रोज पौधों को पानी देना और इनमें समय-समय पर खाद डालना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है.   सही देखभाल ना मिल पाने के कारण पौधों के पत्ते पीले होने लगते हैं और कई मामलों में तो ये सूख भी जाते हैं. अगर आपके पौधे भी सूखकर खराब हो रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. कुछ ऐसे पौधे हैं जो कम देखभाल में भी बालकनी की रौनक बढ़ा सकते हैं. इतना ही नहीं, इनमें से कुछ पौधे खूबसूरती के साथ-साथ घर के काम भी आते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 आसान पौधों के बारे में.1. करी पत्ता: करी पत्ते का पौधा बालकनी में लगाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. इसकी हरी पत्तियां देखने में अच्छी लगती हैं और जरूरत पड़ने पर इन्हें सीधे तोड़कर खाने में इस्तेमाल भी किया जा सकता है. यानी एक ही पौधा बालकनी की हरियाली बढ़ाने के साथ आपकी रसोई के भी काम आएगा. इसे ना तो रोजाना पानी की जरूरत होती है और ना ही ज्यादा खाद की.

2. गुड़हल: अगर आपको फूलों वाले पौधे पसंद हैं तो गुड़हल लगा सकते हैं. इसके बड़े-बड़े फूल बालकनी को खूबसूरत लुक देते हैं. ये उन लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है जो पहली बार घर पर पौधे लगाने की शुरुआत कर रहे हैं. क्योंकि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है.

3. एरेका पाम: एरेका पाम की घनी और लंबी पत्तियां बालकनी को हरा-भरा बनाने के साथ ही थोड़ा ट्रॉपिकल लुक भी देती हैं. इसे लगाने से छोटी सी जगह भी ज्यादा फ्रेश और अट्रैक्टिव नजर आ सकती है. अगर आप बालकनी को बिना ज्यादा मेहनत के नेचुरल लुक देना चाहते हैं तो ये पौधा अच्छा ऑप्शन है.

4. स्नेक प्लांट: बालकनी में जगह कम है तो स्नेक प्लांट आपके लिए काम का हो सकता है. इसकी पत्तियां ऊपर की तरफ बढ़ती हैं, इसलिए ये ज्यादा जगह नहीं घेरता. इसे एक साथ कई गमलों में लगाने से बालकनी में घनी हरियाली जैसा लुक भी बनाया जा सकता है. इसे रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है.

5. मनी प्लांट: मनी प्लांट घरों में काफी पसंद किया जाता है और इसकी कई वैरायटी मिलती हैं. इसकी अलग-अलग पत्तियों की शेप, कलर और पैटर्न बालकनी को खूबसूरत बना सकते हैं. अगर आप कम मेहनत में अपनी बालकनी में हरियाली बढ़ाना चाहते हैं तो मनी प्लांट को भी शामिल कर सकते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे