'आपका धर्म पारसी, अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं', राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का अटैक
राजनीति
'आपका धर्म पारसी, अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं', राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का अटैक
25 अगस्त 2026 को 06:49 am बजे

Nishikant Dubey Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके धर्म और धार्मिक ग्रंथों पर टिप्पणी करने के अधिकार पर सवाल उठाया. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी की संविधान और लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही है, लेकिन वह भारत की परंपरा और विरासत को कोसने को अपना अधिकार समझते हैं. इस विवाद के बीच निशिकांत दुबे ने मनुस्मृति के इतिहास और उसके अध्ययन को लेकर भी कई दावे किए हैं.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें