हार्द‍िक को खरीदने के लिए CSK की फुल तैयारी, ये है प्लान

राष्ट्रीय समाचार

हार्द‍िक को खरीदने के लिए CSK की फुल तैयारी, ये है प्लान

05 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
हार्द‍िक को खरीदने के लिए CSK की फुल तैयारी, ये है प्लान

आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड विंडो खुलने से पहले ही हार्दिक पंड्या को लेकर सबसे बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए एक बड़ा ट्रेड पैकेज तैयार किया है.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि CSK ने मुंबई इंडियंस के सामने ₹10 करोड़ नकद, भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे और दक्षिण अफ्रीकी युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करते हुए प्रस्ताव रखा है.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के एक गिफ्ट ने जीत लिया बटलर का दिल, VIRAL हुआ Insta पोस्ट

यानी हार्दिक के बदले दो खिलाड़ी और मोटी रकम देने की तैयारी दिखाई गई है. बताया जा रहा है कि शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे में रुचि दिखाई थी, लेकिन चेन्नई ने उन्हें अपने भविष्य का अहम हिस्सा मानते हुए ट्रेड से बाहर रखा.

इसके बाद CSK ने कथित तौर पर नया पैकेज तैयार किया, जिसमें शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और ₹10 करोड़ शामिल किए गए. अगर यह ट्रेड होता है तो हार्दिक पंड्या लगभग चार साल बाद एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मैदान के बाद शादी में भी छाए एर्लिंग हालैंड ,'Viking Row' सेलिब्रेशन से लूटी महफिल

वहीं, शिवम दुबे की मुंबई इंडियंस में वापसी होगी, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस या IPL गवर्निंग काउंसिल की ओर से इस ट्रेड को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे