क्रेडिट कार्ड चुराया, FD से उड़ाए लाखों! पूर्व ICICI बैंक मैनेजर अरेस्ट

राष्ट्रीय समाचार

क्रेडिट कार्ड चुराया, FD से उड़ाए लाखों! पूर्व ICICI बैंक मैनेजर अरेस्ट

10 अगस्त 2026 को 08:06 am बजे
क्रेडिट कार्ड चुराया, FD से उड़ाए लाखों! पूर्व ICICI बैंक मैनेजर अरेस्ट

ICICI बैंक की पूर्व डिप्टी ब्रांच मैनेजर ममता कुमारी पर एक कस्टमर के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया है. आरोप है कि दिसंबर 2023 में उन्होंने बैंक में अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए यह धोखाधड़ी की. इस मामले में उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ममता कुमारी पर आरोप है कि दिसंबर 2023 में उन्होंने एक कस्टमर का क्रेडिट कार्ड चुरा लिया और उसकी जानकारी के बिना उससे करीब 1 लाख रुपये की खरीदारी की. इसके अलावा, उन पर कस्टमर की FD से फर्जी हस्ताक्षर के जरिए सीधे 6 लाख 80 हजार रुपये निकालने का भी आरोप है.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर जानकारी जुटाई. लंबी जांच के बाद पुलिस को पता चला कि ममता कुमारी उत्तर प्रदेश में हैं. इसके बाद पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित उनके गृहनगर से ढूंढ निकाला और 8 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: पति चौराहे पर खरीदता रहा मिठाई, दुल्हन शौच के बहाने फरार... आगरा में शादी के 5 दिन बाद बड़ा धोखा; लोडिंग में बैठ भाग गई नवविवाहिता

फिलहाल पुलिस ममता कुमारी को ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लेकर आई है. यहां उनसे पूरे मामले को लेकर आगे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब उनके जरिए कस्टमर से धोखाधड़ी कर निकाले गए पैसों की बरामदगी की कोशिश कर रही है. ममता कुमारी ICICI बैंक की चेतला ब्रांच की पूर्व डिप्टी ब्रांच मैनेजर थीं. उन पर कस्टमर के साथ कुल 7 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

ममता कुमारी को आज अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस कोर्ट से उनकी हिरासत की मांग करेगी, ताकि उनसे विस्तार से पूछताछ की जा सके और चोरी किए गए पैसों को बरामद किया जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे