पुराना वीडियो शेयर कर फंसी सुप्रिया श्रीनेत, नेहा सिंह राठौर! FIR दर्ज
पुराना वीडियो शेयर कर फंसी सुप्रिया श्रीनेत, नेहा सिंह राठौर! FIR दर्ज

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ गलत वीडियो फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. पुराने वीडियो को 15 अगस्त 2026 का बताकर शेयर करने के आरोप में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज सुप्रिया श्रीनेत, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और सोशल मीडिया पेज @GenZ_of_India के खिलाफ रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है.
बीजेपी नेता उज्ज्वल दीपक ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मार्च 2026 के एक पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का था, वीडियो में वे बीजेपी का झंडा लहराते नजर आ रहे हैं. उज्ज्वल दीपक ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उस वीडियो को इस तरह शेयर किया जिससे यह लगे कि वीडियो स्वतंत्रता दिवस के दिन का है.
रायपुर सेंट्रल DCP तारकेश्वर पटेल ने इस मामले में बताया कि उज्ज्वल दीपक ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी थी. उनकी शिकायत के आधार पर जीरो FIR दर्ज की गई. तारकेश्वर पटेल ने कहा, "उज्ज्वल दीपक की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नेहा सिंह राठौर, और अन्य सोशल मीडिया पेज के खिलाफ एक ज़ीरो FIR दर्ज की गई है और इसे धमतरी जिले में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. BNS की धारा 353/2, 196, और 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच की जाएगी."
स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम राष्ट्रीय महत्व का है। शासकीय और व्यक्तिगत रुप से देश-विदेश में मनाया जाता है। कांग्रेस पार्टी ने भा.ज.पा. को बदनाम करने राष्ट्रीय पर्व को माध्यम बनाया। धमतरी जिला के भा. ज. पा संगठन ने F.I.R. करवाते हुये मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम नरेश, सुप्रिया… https://t.co/C4aEi45mnC pic.twitter.com/peScliYCs4
यह भी पढ़ें: आंदोलन अपना-अपना... वक्त आ गया है बीजेपी, कांग्रेस अपनी CJP खुद फंड करें
अजय चंद्राकर ने X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर गलत वीडियो शेयर करने का आरोप लगाया था. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि जिस वीडियो को शेयर किया जा रहा है वह 22 मार्च 2026 भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का है. साथ ही, उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी. उनका कहना था कि बीजेपी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस इस तरह की हरकत कर रही है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें