J-K: कुलगाम हमले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

राष्ट्रीय समाचार

J-K: कुलगाम हमले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

01 अगस्त 2026 को 07:56 am बजे
J-K: कुलगाम हमले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेज हो गया है. कुलगाम के केल्लाम इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी भी मौत हो गई.

लश्कर से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने कल शाम करीब 8:30 बजे कुलगाम के केल्लाम इलाके में आतंकी हमला करने की कोशिश की. जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है. सुरक्षाबलों ने दो मजदूरों को निशाना बनाया था, एक मजदूर को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया गया जबकि दूसरे की शनिवार को मृत्यु हो गई. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और खूफिया जानकारी के आधार पर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं. मृतक की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे के रूप में हुई है. वहीं 28 वर्षीय भोपिंदर इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे. गंभीर स्थिति में उन्हें 'शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज' ले जाया गया. जहां उनकी मृत्यु हो गई. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी छाती के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी.

यह भी पढ़ें: J-K: कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने इसे कायराना हमला करार करते हुए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने DGP नलिन प्रभात और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की. साथ ही उन्होंने सुरक्षाबलों अभियान को तेज करने और जल्द से जल्द आतंकियों को मार गिराने के निर्देश दिए.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे