राहुल गांधी को घेरने चलीं प्रोफेसर, अंग्रेजी की गलतियों पर हो गईं ट्रोल

राष्ट्रीय समाचार

राहुल गांधी को घेरने चलीं प्रोफेसर, अंग्रेजी की गलतियों पर हो गईं ट्रोल

01 अगस्त 2026 को 08:54 am बजे
राहुल गांधी को घेरने चलीं प्रोफेसर, अंग्रेजी की गलतियों पर हो गईं ट्रोल

सोशल मीडिया पर कई बार किसी मुद्दे से ज्यादा चर्चा उस पोस्ट की भाषा को लेकर होने लगती है. ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल की रहने वालीं अर्पिता चटर्जी के साथ हुआ. खुद को असिस्टेंट प्रोफेसर बताने वाली अर्पिता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए X पर एक पोस्ट लिखा, लेकिन उनका यह दांव उल्टा पड़ गया.

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उनके पास अंग्रेजी और एजुकेशन में दो मास्टर डिग्री हैं, बी.एड. किया है और वह पीएचडी भी कर रही हैं. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि अगर उनके मुताबिक 'अंधभक्त' बेवकूफ होते हैं, तो क्या वह भी बेवकूफ हैं?

अर्पिता का पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके सवाल से ज्यादा उनकी अंग्रेजी पर ध्यान देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने दावा किया कि पोस्ट में कई ग्रामर की गलतियां हैं.

यह भी पढ़ें: सांसद बने एक्टर! संसद में पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने चढ़ाया चंदा

यूजर्स ने लिखा कि अगर किसी के पास अंग्रेजी में मास्टर डिग्री है, तो उससे ऐसी गलतियों की उम्मीद नहीं की जाती. कई लोगों ने उनके पोस्ट की लाइनें कॉपी करके बताया कि उन्हें कैसे लिखा जाना चाहिए था.

Dear @RahulGandhi , I am a proud Andhbhakt and an assistant professor, having two master’s degree(English and Education), having B.Ed. Degree too and pursuing PhD. According to you an Andhbhakt is an IDIOT. Am I an IDIOT ! Are you sure ?

कुछ यूजर्स ने लिखा कि "having two master's degree" की जगह "having two master's degrees" होना चाहिए था. वहीं "pursuing PhD" की जगह "pursuing a PhD" लिखना सही माना गया.

कई लोगों ने मजाक करते हुए लिखा कि राहुल गांधी पर बहस कम हुई, लेकिन पोस्ट पढ़कर लोगों की इंग्लिश ग्रामर की क्लास जरूर लग गई.

हालांकि, सभी लोग अर्पिता की आलोचना नहीं कर रहे थे. कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया. उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर लिखते समय छोटी-मोटी ग्रामर की गलतियां किसी भी व्यक्ति से हो सकती हैं और सिर्फ इन्हीं गलतियों के आधार पर किसी की योग्यता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए.

फिलहाल, अर्पिता चटर्जी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक तरफ लोग इसे राजनीतिक पोस्ट मान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में यूजर्स इसे अंग्रेजी ग्रामर की बहस में बदल चुके हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे