Live Update: योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट, यूपी-बिहार से बंगाल तक भारी बारिश
Live Update: योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट, यूपी-बिहार से बंगाल तक भारी बारिश

UP Assembly Live Update: यूपी सरकार विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज अनुपूरक बजट पेश करेगी. बजट 25 हजार करोड़ रुपए का होगा. जिसमें कुछ अहम ऐलान भी हो सकते हैं. विधानसभा में आज भी हंगामें के आसार हैं. वहीं देशभर में मॉनसून को लेकर भी अलर्ट जारी है. यूपी, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदल गया है. यहां भी बारिश के आसार हैं. उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड होने की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है. ऐसे में यहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Live Updates
बिहार के पूर्व राज्यपाल का निधन
कांग्रेस के पूर्व नेता और बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटील का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया. डॉ. द्यानदेव यशवंतराव पाटील लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और उन्होंने बिहार के साथ-साथ त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में राज्यपाल के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी. शिक्षा क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने डीवाई पाटील समूह की स्थापना में उनकी अहम भूमिका थी.
यूपी विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत होते ही सदन में जमकर हंगामा हुआ. जिसके बाद सदन को 12 बजकर 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है. सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. इस दौरान स्पीकर सतीश महाना ने कहा 'जिसने चंदा दिया हो, वो रसीद लेकर आए' विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग दोहराई, जिसके चलते सदन का माहौल गर्म रहा.
योगी कैबिनेट की बैठक
यूपी सरकार आज मॉनसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पेश करने वाली है. उससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई है. जिसमें अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी और फिर उसे सदन में पेश किया जाएगा.
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. यूपी, बिहार, दिल्ल-NCR, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में मॉनसून एक्टिव हैं और यहां झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड होने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है.
योगी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
योगी सरकार विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश करेगी. योगी सरकार का यह सप्लीमेंट्री बजट 25 हजार करोड़ रुपए का होगा. जिसमें कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं. जबकि कई योजनाओं के लिए विशेष बजट का ऐलान किया जाएगा.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें