Parliament Monsoon Session Live: NDA की 'मंगल मिलन' बैठक जारी, पीएम मोदी समेत अन्य नेता हुए शामिल

राजनीति

Parliament Monsoon Session Live: NDA की 'मंगल मिलन' बैठक जारी, पीएम मोदी समेत अन्य नेता हुए शामिल

04 अगस्त 2026 को 10:04 am बजे
Parliament Monsoon Session Live: NDA की 'मंगल मिलन' बैठक जारी, पीएम मोदी समेत अन्य नेता हुए शामिल

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन है. विपक्ष लगातार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा देखने को मिला.हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. मंगलवार को सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह एकजुट है. संसद के मकर द्वार पर लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वे छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री के जवाब की मांग कर रहे हैं और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लगातार उठा रहे हैं. आयकर (संशोधन) बिल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल,  MSME विकास (संशोधन) बिल, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल को अब तक संसद की मंजूरी नहीं मिली है. इन बिलों को सरकार आज लोकसभा और राज्यसभा में पास कराने की कोशिश कर सकती है.

ये भी पढ़ें-संसद में विपक्ष लगातार हमलावर, सरकार कैसे पास कराएगी परिसीमन बिल, बनाई जा रही रणनीति

Parliament Session LIVE Updates

पीएम राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर जवाबदेही से बच नहीं सकते- खरगे

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हिए कहा कि ये करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है. ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सदन में की थी. केंद्र सरकार ने 70 एकड़ से अधिक भूमि ट्रस्ट को सौंपी है और प्रधानमंत्री मोदी भूमि पूजन से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक हर महत्वपूर्ण अवसर में शामिल रहे.ऐसे में, प्रधानमंत्री चढ़ावा चोरी समेत अन्य गंभीर आरोपों पर जवाबदेही से बच नहीं सकते. उन्हें सदन में बताना चाहिए कि ED, CBI, इनकम टैक्स समेत बाकी जांच एजेंसियां कहां हैं?  

संसद भवन में विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चंदा घोटाले मामले के मुद्दे पर संसद भवन में विरोध प्रदर्शन किया.

विपक्ष देश से माफी मांगे, ये भगवान राम के विरोधी- राज्यसभा में रिजिजू

राज्यसभा में चढ़ावा चोरी पर जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने मामले की जांच ईडी से कराने की मांग की तो रिजिजू ने कहा कि विपक्ष नाटक कर रहा है. इनको देश से माफी मांगनी चाहिए. ये भगवान राम के विरोधी हैं.

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है.

सपा सांसद डिंपल और धर्मेंद्र यादव चंदा गिनते नजर आए

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर विपक्ष संसद के मकर द्वार पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है.  सपा सांसद डिंपल और धर्मेंद्र यादव चंदा गिनते नजर आए.

गृह मंत्री अमित शाह से संसद में किरण रिजिजू की मुलाकात

विपक्ष के हंगामे के बीच किरण रिजिजू संसद में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं. 

राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी

राज्यसभा में भी विपक्षी नारेबाजी लगातारा जारी है. सरकार और विपक्ष में टकराव की स्थिति बनी हुई है. विपक्षी सांसद वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

जनता सपा को आने नहीं देना चाहती-केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी सरकार बनने जा रही है. प्रदेश की जनता सपा को आने नहीं देना चाहती और बीजेपी को जाने नहीं देना चाहती.जो सुशासन और विकास हो रहा है, ये उत्तर प्रदेश की जनता महसूस कर रही है.

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, वो हताश और निराश

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सब अच्छा होगा, प्रदेश के हित में होगा. प्रदेश के विकास के लिए, प्रदेश के समग्र समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. वो हताश हैं, निराश हैं.

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.   वहीं स्पीकर ने कहा कि सदन चर्चा के लिए है. 

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने की नारेबाजी

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी. 

संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज

संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से तेज हो गया है. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पुलिस के एक्शन पर अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है. 

'मंगल मिलन' के लिए एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे

केंद्रीय मंत्री और JD(S) सांसद एचडी कुमारस्वामी दिल्ली में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे.

'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की हर हफ्ते होने वाली मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे.

लोकसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अहम बिल

लोकसभा में आज टैक्स से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक कई बड़े फैसलों की तैयारी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अहम बिल

सदन में आज फिर गूंजेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा

विपक्ष की रणनीति आज अयोध्या राम मंदिर को मिलने वाले चढ़ावे में कथित हेराफेरी और चोरी के आरोपों को सदन के पटल पर जोरदार तरीके से उठाने की भी है.

संसद में आज इस मुद्दे पर रहेगा विपक्ष का मुख्य फोकस

संसद में आज की कार्यवाही के दौरान भी विपक्ष का मुख्य फोकस दिल्ली में छात्र आंदोलन पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगने पर रहेगा.

संसद के दोनों सदनों से आज इन बिलों को पास कराने की कोशिश

आयकर (संशोधन) बिल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल,  MSME विकास (संशोधन) बिल, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल को अब तक संसद की मंजूरी नहीं मिली है. इन बिलों को सरकार आज लोकसभा और राज्यसभा में पास कराने की कोशिश कर सकती है.

एनडीए की आज 'मंगल मिलन' बैठक

 एनडीए की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' भी आज आयोजित की जाएगी. इसको लेकर बीजेपी संसदीय दल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है.

लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री के जवाब की मांग

विपक्षी सांसद छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री के जवाब की मांग कर रहे हैं और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लगातार उठा रहे हैं.

संसद के मकर द्वार पर आज विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

 विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह एकजुट है. संसद के मकर द्वार पर सुबह 10.30 बजे लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसद बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं. 

संसद में अपनी मांगों पर अड़ा विपक्ष

विपक्ष लगातार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिसकी वजह से लगातार गतिरोध देखने को मिल रहा है. मंगलवार को सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. 

संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन

संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन है. आज कई अहम मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session, Rahul Gandhi, PM Modi, Akhilesh Yadav, Ram Mandir Donation Scam
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।