Live: 'पुलिस हटाने की तैयारी में, तुरंत पहुंचें', रांची के छात्रों की अपील
Live: 'पुलिस हटाने की तैयारी में, तुरंत पहुंचें', रांची के छात्रों की अपील

झारखंड सरकार की ओर से टीडीपीएल के जरिये हुई सभी भर्ती परीक्षाओं के नतीजे रद्द करने का ऐलान किए जाने के बाद रांची के छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी थी. ऐसा माना जा रहा था कि अनशन समाप्त करने का ऐलान छात्रों की ओर से हो जाने के बाद आंदोलन खत्म हो जाएगा. लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा. छात्र अब सीबीआई जांच की मांग पर अड़ गए हैं.
छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़ी संख्या में मुंडा स्टेडियम पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि पुलिस हटाने की तैयारी में है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बड़ी संख्या में प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि भारी संख्या में पुलिस लगाई जा रही है. खाली कराने का प्लान है.
📌धरना स्थल पर पहुंचिए, भारी संख्या में पुलिस लगाया जा रहा। खाली कराने का प्लान है। रद्द और CBI जांच का नोटिफिकेशन आने तक हटना नहीं है। शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक अधिकार है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार... JSSC-CGL समेत TDPL परीक्षाएं रद्द, अनशन समाप्त
छात्रों ने दो टूक कहा है कि परीक्षाएं रद्द होने और सीबीआई जांच के लिए नोटिफिकेशन आने तक हटना नहीं है. शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक अधिकार है. छात्रों ने सीबीआई जांच का ऐलान होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल नियुक्ति रद्द होने को छात्रों ने बड़ी जीत बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी धन्यवाद किया.
CBI जांच की घोषणा तक जारी रहेगा छात्र आंदोलन! JSSC CGL नियुक्ति रद्द होने को छात्रों ने बड़ी लड़ाई में जीत बताया और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। लेकिन छात्रों ने साफ कर दिया है अभी CBI जांच की हमारी मांग नहीं मानी गई है। जब तक CBI जांच की घोषणा नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी…
यह भी पढ़ें: 24 दिन, हजारों छात्र और एक अटूट जिद... जानिए कैसे झारखंड के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से उठी आवाज ने हिला दी सोरेन सरकार?
छात्रों ने साथ ही यह भी साफ कहा कि सीबीआई जांच की हमारी मांग अभी नहीं मानी गई है. जब तक सीबीआई जांच का ऐलान नहीं हो जाता, हमारा आंदोलन जारी रहेगा. छात्रों ने नया नारा दिया है- एक लड़ाई जीती है, जंग अभी बाकी है. झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब नियुक्ति रद्द होने से आगे बढ़कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग तक पहुंच चुका है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें