नेपाल में बाढ़ से यूपी-बिहार में हाई अलर्ट:MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी; उत्तराखंड में जमीन धंसने से मकानों में दरारें पड़ीं

राजनीति

नेपाल में बाढ़ से यूपी-बिहार में हाई अलर्ट:MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी; उत्तराखंड में जमीन धंसने से मकानों में दरारें पड़ीं

27 अगस्त 2026 को 05:05 am बजे
नेपाल में बाढ़ से यूपी-बिहार में हाई अलर्ट:MP-राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी; उत्तराखंड में जमीन धंसने से मकानों में दरारें पड़ीं
नेपाल के रसुवा में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर में भी अलर्ट जारी किया गया है। जिले में नदी किनारे बसे गांवों को खाली कराया जा रहा है। बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए जाने से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में भी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। राज्य के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, राजस्थान के 12 जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उधर, उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली में लैंडस्लाइड के कारण निजमुला मार्ग बंद है। वहीं, सतोल गांव में जमीन धंसने से 10 मकानों में दरारें आ गई हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे