Nepal Flash Floods Live: नेपाल बाढ़ से अब तक 781 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लापता

राष्ट्रीय समाचार

Nepal Flash Floods Live: नेपाल बाढ़ से अब तक 781 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लापता

31 अगस्त 2026 को 08:00 am बजे
Nepal Flash Floods Live: नेपाल बाढ़ से अब तक 781 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लापता

Nepal Flash Floods Live Updates: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब तक 781 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2,502 लोग अभी भी लापता हैं. आठ हजार से ज्‍यादा लोगों को बचाया गया है. 19 हजार से ज्‍यादा सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान में लगे हैं. आपदा प्राधिकरण प्रमुख डॉ. धर्मराज उप्रेती ने कहा, बचाव और खोज अभियान जारी है. लगभग छह सुरंगें चालू हैं. लोगों को सुरंगों में फंसे होने का डर है, इसलिए हम उन्हें बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. सुरंगों से लोगों को बचाया जा रहा है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि और लोगों को बचाया जाएगा."

All Live Updates... 

LIVE: नेपाल पुल‍िस ने 1.5 करोड़ रुपये नकद, 50 करोड़ का सोना सुरक्षि‍त पहुंचाया

नेपाल पुलिस ने 8 घंटे की लगातार कोशिश के बाद एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली धुंगे शाखा से लगभग 1.5 करोड़ रुपये नकद, करीब 50 करोड़ रुपये कीमत का सोना और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित जगह पर पहुंचाए.

Nepal Floods Live: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 903

नेपाल के नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हो गई है.

Live: भारतीय फॉरेंसिक टीम ने डीएनए सैंपलों के विश्लेषण में मदद की

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की 19 सदस्यीय विशेष फॉरेंसिक टीम ने रविवार को काठमांडू में मृतकों के अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की. 

Nepal Floods Live Update: बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 781

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 781 हो गई है. बचाव दल लापता लोगों की तलाश और फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Floods 2026, Nepal Flash Flood 2026, Nepal Flash Flood LIVE News And Updates, Nepal News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।