लालू यादव का गांव में पुश्तैनी घर, आंगन में बसी मां की यादें, Photos
लालू यादव का गांव में पुश्तैनी घर, आंगन में बसी मां की यादें, Photos

तेज प्रताप यादव ने सत्ता से शोबिज तक का सफर तय कर लिया है. राजनीति में तहलका मचाने के बाद अब तेज प्रताप रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में अपने देसी अंदाज से फैंस का दिल जीत रहे हैं.
शो में तेज प्रताप यादव ने अपने पुश्तैनी गांव फुलवरिया की सैर कराई. तेज प्रताप ने गांव में अपने नए और पुराने घर की झलक भी दिखाई.
उन्होंने गांव में बना अपना वो घर दिखाया, जहां उनके पिता लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ. घर की एंट्री पर ही आंगन में लालू प्रसाद यादव की मां की बड़ी सी मूर्ति बनी है, जिससे घर में मां की मौजूदगी का हर पल एहसास होता है.
तेज प्रताप ने दादी की मूर्ति के कदमों में जल डाला. उनकी मूर्ति के सामने सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया.
तेज प्रताप ने बताया कि वो अपनी दादी के काफी करीब हैं. हालांकि, जब वो छोटे थे, तभी उनकी दादी का निधन हो गया था. लेकिन आज भी उनकी दादी उनके सपनों में आती हैं.
तेज प्रताप ने बताया कि इसी घर से उनके पिता के राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी. उन्होंने यह भी खुलासा किया जब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके पिता गांव में लौटे थे अपनी मां का आशीर्वाद लेने, तब उनकी दादी उनके पिता को पहचान नहीं पाई थीं.
लालू प्रसाद यादव के घर की झलक देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
तेज प्रताप यादव ने 'भोजपुरी बवाल' शो में अपने पुश्तैनी गांव की झलक भी दिखाई. उन्होंने बताया कि उनके गांव में अस्पताल, पक्की सड़कें और बैंक सभी चीजें मौजूद हैं.
शो में तेज प्रताप ने परिवार संग अपने बिगड़े रिश्तों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके साथ गद्दारी हुई है. सत्ता की वजह से उनके परिवार संग रिश्ते खराब हो गए हैं.
तेज प्रताप परिवार से अलग रहते हैं, लेकिन मां-पिता, भाई, बहनों से वो आज भी बेशुमार प्यार और उनकी इज्जत करते हैं.
बता दें कि शो में तेज प्रताप यादव का सादगीभरा और ठेठ अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें