PM का वीडियो हटाने पर समिति की चेतावनी, मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी ही होगी

राजनीति

PM का वीडियो हटाने पर समिति की चेतावनी, मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी ही होगी

05 अगस्त 2026 को 09:55 am बजे
PM का वीडियो हटाने पर समिति की चेतावनी, मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगनी ही होगी
माफी मांगें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें... PM का वीडियो हटाने को लेकर मार्क जुकरबर्ग को 3 दिन का अल्टीमेटम
  • संसदीय समिति ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को तीन दिन का समय दिया है.
  • समि‍त‍ि ने दी फ़ेसबुक से 'सेफ हार्बर क्लॉज' हटाए जाने की चेतावनी.
  • समिति ने कहा- जकरबर्ग को माफी मांगनी होगी, नहीं तो केस दर्ज हो सकता है.

नई द‍िल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से डिलीट क‍िए जाने को लेकर संसदीय समिति ने सख्‍त रुख अपनाया है. सूत्रों के मुताब‍िक, दूरसंचार और आईटी की संसदीय समिति ने 'सेफ हार्बर क्लॉज' हटाने की चेतावनी दी है. समिति ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को तीन दिन का समय दिया है.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे समिति के अध्यक्ष हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो डिलीट करना लोकतंत्र पर हमले जैसा है. अगर फेसबुक इस मामले में ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो फ़ेसबुक से 'सेफ हार्बर क्लॉज' हट जाएगा. समिति ने कहा क‍ि जकरबर्ग को माफी मांगनी होगी, नहीं तो इसके बाद केस दर्ज हो सकता है. 

केस दर्ज कराने की चेतावनी

सूत्रों के मुताब‍िक, संसदीय समिति ने कहा क‍ि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार (Child Sexual Exploitative and Abuse Material) और महिलाओं से जुड़ी यौन सामग्री तीन दिन में हटानी होगी, नहीं तो केस दर्ज होगा. इसके दायरे में गूगल, यूट्यूब, एक्स, फ़ेसबुक, व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट आदि आएंगे. 

यह भी पढ़ें- क्या है सेफ हार्बर? जिसको हटा सकती है सरकार, हटते ही फेसबुक-इंस्टाग्राम पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़!

तेलंगाना पुल‍िस ने गूगल ऐप और मेटा के खि‍लाफ दर्ज की है एफआईआर

तेलंगाना पुलिस ने गूगल ऐप और मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. गूगल ऐप पर वित्तीय धोखाधड़ी वाली ऐप प्लेटफ़ॉर्म पर रखने और मेटा पर पीएम मोदी के फ़र्ज़ी वीडियो शेयर करने का आरोप है. 'सेफ हार्बर क्लॉज' हटने से सीधे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर को हरी झंडी म‍िल जाएगी. 

यह भी पढ़ें- बच्चों से जुड़े कंटेट को लेकर बाल अधिकार आयोग ने बढ़ाई सख्ती, META को भेजा नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Video, Meta, Mark Zucekrberg, PM Modi Facebook, Nishikant Dubay
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।