'चन्नी SC, आशू ब्राह्मण और मैं जट्ट...', रंधावा ने दिया सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला

राजनीति

'चन्नी SC, आशू ब्राह्मण और मैं जट्ट...', रंधावा ने दिया सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला

23 अगस्त 2026 को 12:45 pm बजे
'चन्नी SC, आशू ब्राह्मण और मैं जट्ट...', रंधावा ने दिया सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला

पंजाब चुनाव की गहमा गहमी के बीच कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह और भी बड़ी होती जा रही है. यहां पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाए जाने की मांग और जोर पकड़ रही है. चन्नी खेमा लगातार जोर-शोर से इसकी मांग कर रहा है. वहीं लुधियाना से आई एक तस्वीर ने फिर से इस डिमांड को और हवा दी है. पूर्व डिप्टीसीएम  सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस हाईकमान को लुधियाना से बड़ा और सीधा संदेश दिया है.

रंधावा ने कहा कि उन्हें चरणजीत सिंह चन्नी जैसा CM ही चाहिए, उन्होंने कहा कि चन्नी के पास मुख्यमंत्री पद का अनुभव है. मेरे पास भी मंत्री और डिप्टी सीएम का पद रहा जबकि आशू भी मंत्री रहे हैं. ऐसे हमारे पास कई लीडर हैं जिन्होंने पिछली सरकारों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. असल में शनिवार को सुखजिंदर सिंह रंधावा मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

इस दौरान उनके एक तरफ चन्नी खड़े थे और दूसरी ओर भारत भूषण आशु, खुद सुखंजिंदर दोनों के कंधों पर हाथ रखे हुए बीच में खड़े थे. रंधावा ने आगे कहा कि चन्नी के पास एक्सपीरियंसऔर सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस दोनों ही है. उन्होंने कहा कि चन्नी के पास मुख्यमंत्री का अनुभव है. मेरे पास भी मंत्री और डिप्टी सीएम का पद रहा जबकि आशू भी मंत्री रहे हैं.

A post shared by Sukhjinder Singh Randhawa (@sukhjinderrandhawaofficial)

ऐसे हमारे पास कई लीडर हैं जिन्होंने पिछली सरकारों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. चन्नी और भारत भूषण आशू की इस मौके पर उपस्थिति के दौरान रंधावा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ही स्टैंड कर रही है. यहां तीन बड़े नेता खड़े हैं कि एक चीफ मिनिस्टर, एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एक मिनिस्टर. रंधावा ने कहा कि चन्नी एससी लीडर, मैं जट्ट सिख और आशू ब्राह्मण लीडर. तीनों यहीं पर हैं. अब आप ही बताओ, हम 2027 के लिए हम मजबूती से स्टैंड कर रहे हैं या नहीं?

चन्नी को कांग्रेस में सीएम फेस बनाए जाने की मांग बहुत पहले से जारी है. इससे पहले पटियाला में आयोजित 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' कार्यक्रम के दौरान जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने बोलना शुरू किया था, चन्नी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया था. कार्यकर्ताओं ने 'चरणजीत सिंह चन्नी जिंदाबाद', 'चन्नी तेरी सोच ते पहरा देंगे ठोक के' और 'चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ' जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए थे. अचानक शुरू हुई नारेबाजी से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई थी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे