मेरे नाम पर कितने SIM? 24 अगस्त से बदलने जा रहा है नियम

राजनीति

मेरे नाम पर कितने SIM? 24 अगस्त से बदलने जा रहा है नियम

22 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे
मेरे नाम पर कितने SIM? 24 अगस्त से बदलने जा रहा है नियम

SIM Card खरीदने को लेकर नियम में बदलाव होने जा रहा है, जिसके बाद लोग एक तय सीमा के बाद ज्यादा सिम कार्ड नहीं खरीद सकेंगे. नए नियम के बाद बहुत से लोगों के बीच में कंफ्यूजन हो रहा है. आइए इसको लेकर पूछे जा रहे अलग-अलग सवालों के जवाब देते हैं. साथ ही ये बताते हैं कि आप खुद कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड जारी हैं.

SIM Card पर बदलने वाले नियम को लेकर बता देते हैं. 24 अगस्त से सिम कार्ड का नियम सख्त होने जा रहा है, जिसके बाद उन लोगों को सिम कार्ड नहीं मिलेगा, जिनसे पास पहले से तय कोटा के मुताबिक फुल सिम कार्ड हैं.

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल कनेक्शन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है. भारत के अधिकतर राज्यों में मैक्सिमम 9 सिम कार्ड खरीद सकते हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अधिकतम सिम कार्ड की संख्या 6 है.

यह भी पढ़ें: SIM Card Rule Change: SIM कार्ड का नया नियम, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

सिम कार्ड खरीदने से पहले खुद चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर या अपने परिजन के नाम पर कितने सिम कार्ड हैं. इसके लिए सरकारी पोर्टल संचार साधी का इस्तेमाल करना होगा.

इसके बाद न्यू विंडो ओपन हो जाएगा, जहां आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को देख सकेंगे. हालांकि जिन नंबर का आप यूज नहीं कर रहे हैं, उनको बंद करा सकते हैं. साथ ही कोई अनजान नंबर है, तो उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Govt. Sim Card Rule Change: 24 अगस्त से बदल जाएगा सिम खरीदने का नियम, ये है लिमिट

रिपोर्ट करने के लिए जिस नंबर को बंद करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स पर क्लिक कर दें. एक बार रिपोर्ट करने के बाद कुछ समय का टाइम दिया जाएगा और फिर नंबर को बंद कर दिया जाएगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे