Spiderman Box Office Collection Day 4: संडे को टॉम हॉलेंड की फिल्म की आंधी, 4th डे वसूले 75 करोड़ से ज्यादा
Spiderman Box Office Collection Day 4: संडे को टॉम हॉलेंड की फिल्म की आंधी, 4th डे वसूले 75 करोड़ से ज्यादा

स्पाइडर मैन, स्पाइडर मैन और स्पाइडर मैन... संडे को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ स्पाइडर मैन की गूंज सुनाई दी है. टॉम हॉलेंड की फिल्म ने चौथे दिन रिलीज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई रविवार को अपने नाम की है, जिसके बाद पहले वीकेंड पर हॉलीवुड फिल्म का आंकड़ा ना सिर्फ 200 करोड़ पार हो गया है. बल्कि 2026 की सबसे ज्यादा फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे बन गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में मार्वल स्टूडियोज की फिल्म स्पाइडर मैन के चाहने वाले कितने हैं.
स्पाइडर मैन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, चौथे दिन स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे के शोज का आंकड़ा 18,051 तक पहुंच गया, जिसके चलते संडे को टॉम हॉलेंड की फिल्म ने 76 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है. इसमें हिंदी में 29 करोड़, इंग्लिश में 40 करोड़, कन्नड़ में 10 लाख, मलयालम में 10 लाख, तमिल में 3.55 करोड़ और तेलुगू में 3.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है.
भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग करने वाली फिल्म बनीं स्पाइडरमैन
- स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ग्रॉस कलेक्शन: 306.37 करोड़ रुपये
- एवेंजर्स: एंडगेम: 158.65 करोड़ रुपये
- अवतार: द वे ऑफ वॉटर: 157.13 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें- मीना कुमारी के 5 सदाबहार गाने, हिंदी सिनेमा के बेहतरीन सिंगरों ने अपनी आवाज से पिरोया, बन गए ऑल टाइम फेवरेट
स्पाइडर मैन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बात करें पहले वीकेंड की कमाई की तो 30 जुलाई को स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे भारत में रिलीज हुई थी, जिसने 17,250 शोज के साथ भारत में 60.60 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया. इसके बाद दूसरे दिन 16,902 शोज के साथ 49.35 करोड़ कमाई फिल्म ने की. तीसरे दिन यह आंकड़ा 70.25 करोड़ रहा, जो कि 17,703 शोज से था. वहीं चौथे दिन की 76 करोड़ कमाई के बाद भारत में स्पाइडर मैन ने 256.20 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि 306.37 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 8,850 करोड़ ग्रॉस विदेशों में कमाने वाली स्पाइडरमैन ने 5,460 करोड़ दुनिया भर में 69,906 शो कमाए हैं.
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में एंट्री
भारत में चौथे दिन की कमाई के साथ स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 2026 की फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. हॉलीवुड फिल्म ने जन नायकन (220 करोड़), धमाल 4 (216.5 करोड़), वाझा 2 (234 करोड़), दृष्यम 3 (242 करोड़) और भूत बंगला (247.28 करोड़) को 4 दिनों में ही पछाड़ दिया है और छठी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
ये भी पढ़ें- 1987 की रामायण और 2026 की रामायणम् के वो 8 किरदार, जिनकी हो रही है चर्चा, तस्वीरों में देखें तब और अब में अंतर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें