UPSC में 30वीं रैंक पाने वाली IAS परी बिश्नोई का Success Mantra, तैयारी करने वालों को दी खास टिप्स

स्वास्थ्य

UPSC में 30वीं रैंक पाने वाली IAS परी बिश्नोई का Success Mantra, तैयारी करने वालों को दी खास टिप्स

23 अगस्त 2026 को 10:41 am बजे
UPSC में 30वीं रैंक पाने वाली IAS परी बिश्नोई का Success Mantra, तैयारी करने वालों को दी खास टिप्स
UPSC में 30वीं रैंक पाने वाली IAS परी बिश्नोई का Success Mantra, तैयारी करने वालों को दी खास टिप्स

IAS अधिकारी परी बिश्नोई ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे की जाए, इसको लेकर टिप्स दी हैं. उन्होंने एक वीडियो में बताया कि ये सिर्फ ज्ञान की परीक्षा माना जाता है. लेकिन असल में ये मानसिक शक्ति की भी परीक्षा होती है. IAS अधिकारी परी बिश्नोई ने UPSC की तैयार कर रहे उम्मीदवारों को सलाह देते हुए कहा कि आत्मविश्वास और अपनी तैयारी पर भरोसा बहुत बड़ा फर्क ला सकता है. फोटोग्राफर अंकित कुमार ने इंस्टाग्राम पर परी बिश्नोई से जुड़ी एक वीडियो शेयर की है. बातचीत के दौरान परी ने UPSC परीक्षा की तैयारी को लेकर बात की और बताया किस तरह से उम्मीदवार इस एग्जाम की तैयारी करें.

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की, तो अपने आसपास प्रतिभाशाली छात्रों को देखा. उन्होंने कहा, उम्मीदवारों को दूसरों की कामयाबियों को देखकर अपनी काबिलियत पर शक नहीं करना चाहिए. अपने पढ़ाई पर फोकस करें. आत्मविश्वास और भरोसा UPSC की तैयारी के अहम हिस्सा हैं. 

कॉम्पिटिशन ज्यादा मुश्किल नहीं

परी बिश्नोई ने आगे कहा उम्मीदवार अक्सर अपने मन में कॉम्पिटिशन को असलियत से कहीं ज्यादा मुश्किल मान लेते हैं. उन्होंने कहा, "कॉम्पिटिशन हमारे दिमाग में ज्यादा होता है. असल में कॉम्पिटिशन बहुत कम है. सच में तैयारी करने वाले लोग बहुत कम हैं. कभी-कभी हम अपने आस-पास के दबाव से परेशान हो जाते हैं." उन्होंने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे अपनी तुलना दूसरों से करनी की जगह बस अपनी तैयारी पर फोकस करें. 

कौन हैं IAS अधिकारी परी बिश्नोई

IAS अधिकारी परी बिश्नोई ने एक साधारण स्कूल और कॉलेज बैकग्राउंड से नाता रखती है. अपनी मेहनत से परी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल की है. उन्हें तीसरे प्रयास में ये सफलता मिली है. बिश्नोई अभी सिक्किम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के तौर पर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-  पढ़ाई के सपने को ससुराल ने दिए पंख, अब मिल रहा राष्ट्रपति पुरस्कार, गाजियाबाद की रेनू की सफलता की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Pari Bishnoi, Success Story
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।